1 किलो 895 ग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नूंह सीआईए की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 895 ग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार।
नूंह। जिला पुलिस की अपराध जांच शाखा ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नूंह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 24 सितंबर को नूंह सीआईए टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव घासेड़ा निवासी इकबाल पुत्र कुंदन गांव घासेड़ा से अड़बर बाईपास पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया। जिसने पूछताछ में अपनी पहचान इकबाल पुत्र कुंदन निवासी घासेड़ा के रूप में कराई। नाम अनुसार राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में जब आरोपी इकबाल की तलाशी ली गई और उसके हाथ में लिए हुए एक काले रंग की पन्नी वाले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामदशुदा गांजे का कुल वजन 1 किलो 895 ग्राम पाया गया। इस मामले में आरोपी नशा तस्कर इकबाल के विरुद्ध नूंह सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तावडू में ढोल बाजे के साथ निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा, फिजाओं में उड़ा गुलाल। तावडू। गणेश चतुर्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल। तावड़ू। क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों…
पूरी खबर पढ़ें →
रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की जन संवाद एवं सीएम विंडो की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।