थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की आशंका वाली मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चोरी की बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, 19 मुकदमों का आपराधिक इतिहास
महराजगंज।27 सितंबर 2026
महराजगंज। थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की आशंका वाली मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस-इंजन नंबर में अंतर मिलने के बाद कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ महराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत 19 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली पुलिस दुर्गा मंदिर, पिपरदेउरा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीवीएस अपाचे सवार एक युवक को रोककर वाहन के कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर UP57BQ4931 के साथ चेसिस और इंजन नंबर की जांच की तो दोनों में भिन्नता मिली। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्तेयाज पुत्र मुस्लिम, निवासी जहदा, थाना कोठीभार, महराजगंज, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।
मामले में थाना कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 409/2026, धारा 317(2)/341(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कोठीभार, कोतवाली महराजगंज, निचलौल, खड्डा, पडरौना और गुलरिहा समेत विभिन्न थानों में वर्ष 2018 से 2026 तक कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, चोरी का माल बरामदगी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले गाजियाबाद। विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआम आदमी पार्टी की फेसबुक पोस्ट- देखिए, जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री,PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, एक ही मुकदमे में 6 वारंटी गिरफ्तार थाना कोठीभार/ महराजगंज वांछित एवं वारंटियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल में बाढ़ के हालात का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे सतर्कता के निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।