मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक व्यय की समीक्षा की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक व्यय की समीक्षा की।
लखनऊ/उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
मुख्यमंत्री जी ने बजट प्राविधानों के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने और व्यय की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले दो माह में हर हाल में 70 प्रतिशत वित्तीय स्वीकृतियां जारी हों और कुल आवंटित बजट के सापेक्ष कम से कम 60 प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए गांववार एवं किसानवार मैपिंग कराकर पात्र किसानों को चिह्नित किया जाए और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण की उपलब्धता बढ़ाने एवं बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘रूरल क्रेडिट कॉन्क्लेव’ जैसे आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने वित्त विभाग को बजट व्यय की नियमित निगरानी करने और प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर विकास कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन उपलब्ध बजट का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कुशवाहा समाज संगठन ब्लॉक राहतगढ़ के तत्वावधान में…
पूरी खबर पढ़ें →
।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * तस्वीर में मुख्यमंत्री बैठे हैं और उनके सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम नाहल में सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला, सामने और बराबर में पाथे जा रहे उपले गाजियाबाद। विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआम आदमी पार्टी की फेसबुक पोस्ट- देखिए, जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री,PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय…
पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, एक ही मुकदमे में 6 वारंटी गिरफ्तार थाना कोठीभार/ महराजगंज वांछित एवं वारंटियों की…
पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल में बाढ़ के हालात का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे सतर्कता के निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।