शिक्षा और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव – गोविंद सिंह राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कुशवाहा समाज संगठन ब्लॉक राहतगढ़ के तत्वावधान में भगवान लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।
उन्होंने भगवान लव-कुश का पूजन-अर्चन कर समाजजनों को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए राजपूत ने कहा कि शिक्षा समाज और परिवार की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है।
चाहे एक रोटी कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बालिका पूरे परिवार को नई दिशा और संस्कार देती है।
उन्होंने कहा कि भगवान लव-कुश शौर्य, शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से जोड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटेल ने कहा कि भगवान लव-कुश वीरता, साहस और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं।
उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को हर चुनौती का एकजुट होकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान, अधिकार और प्रतिष्ठा के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समाज को आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ते हुए हर चुनौती का लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से सामना करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष दरयाव पटेल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभाराम पटेल, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती मिश्रा, प्रमोद पटेल, मोहन कुशवाहा, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हनुमत कुशवाहा, सरपंच वीरेंद्र कुशवाहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर पटेल, राजकुमार पटेल दादा, नारायण पटेल दादा, शिवराज पटेल, शिक्षक सुरेश पटेल, श्याम कुशवाह पीपरा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष शिवम पटेल बांसा सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






