Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

ग्रामीण विकास से ही समृदृ भारत का होगा सपना पूरा: राव इंद्रजीत

28 Sep 2026, 03:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ग्रामीण विकास से ही समृदृ भारत का होगा सपना पूरा: राव इंद्रजीत - नूँह, हरियाणा

ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का होगा सपना पूरा : राव इंद्रजीत
तावडू। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का सपना पूरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरपंच,ब्लॉक समिति, जिला परिषद मेंबर के साथ-साथ गांव में रहने वाले ग्रामीणों का भी कर्तव्य है कि वह गांव में साफ सफाई रखने में उनका सहयोग करें। राव इंद्रजीत रविवार को खंड के गांव कोटा खंडेलवाल व बिस्सर अकबरपुर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। राव ने दोनों गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की राशि प्रदान की। उन्होंने बिस्सर स्थित कामधेनु गौशाला के वार्षिक कार्यक्रम में टीन शेड, कर्मचारियों के आवास का शुभारंभ कर पौधारोपण किया।

राव ने कहा कि वे छठी बार संसद में जनता के सहयोग से पहुंचे हैं उनका हमेशा ध्येय रहा है कि जनहित के अधिक से अधिक कार्य किए जाएं। राव ने कहा कि ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर व डेडीकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर के जरिए सोहना, तावडू के क्षेत्र को रेल परियोजनाओं से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे से इस क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार भविष्य में तेजी से होने वाला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सरपंच कभी भी अपनी सार्वजनिक समस्याएं लेकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा की समस्याएं हल करवाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करते रहेंगे। कामधेनु गौशाला के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विश्व में अलग पहचान है। सर्वजन कल्याण की परिभाषा हमारी संस्कृति में सिखाई गई है। राव ने कहा कि पेड़ लगाने का कार्य अधिक से अधिक किया जाना जरूरी है ताकि पर्यावरण संरक्षण के लिए वन क्षेत्र अधिक से अधिक बढें। उन्होंने इस अवसर पर कामधेनु गौशाला को 11 लाख रुपए की राशि सांसद निधि से प्रदान की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संयोजक सुरेंद्र जैन, सुनील गिरी माहराज ,जिला अध्यक्ष मानेसर अजीत यादव, मानेसर मेयर डा. इंद्रजीत, कामधेनु गौशाला के संस्थापक एसपी गुप्ता, सरपंच राजवीर सिंह, कोटा सरपंच परमवीर, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मोहम्मदपुर के सरपंच मुकेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

22-23 अक्तूबर को प्रदेश BJP की नई प्रभारी का पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा, हरियाणा में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगी स्मृति ईरानी
Kurukshetra16 Oct

22-23 अक्तूबर को प्रदेश BJP की नई प्रभारी का पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा, हरियाणा में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगी स्मृति ईरानी

हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की पहली औपचारिक संगठनात्मक पारी केवल परिचयात्मक बैठकों…

पूरी खबर पढ़ें →
रेजीम चेंज,की भाषा से विपक्ष का एजेंडा साफ,विपक्ष की लड़ाई ज्ञानेश कुमार या SIR के लिए नहीं है- राजनाथ
Mahrajganj16 Oct

रेजीम चेंज,की भाषा से विपक्ष का एजेंडा साफ,विपक्ष की लड़ाई ज्ञानेश कुमार या SIR के लिए नहीं है- राजनाथ

लखनऊ /उत्तर प्रदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनाथ सिंह ने…

पूरी खबर पढ़ें →
नई ग्राम पंचायत बंडोली में बहुत ही रोमांचक दो मजबूत सरपंच प्रत्याशी
Salumbar16 Oct

नई ग्राम पंचायत बंडोली में बहुत ही रोमांचक दो मजबूत सरपंच प्रत्याशी

सलूंबर जिले के सराड़ा पंचायत समिति के बंडोली ग्राम पंचायत में दो सरपंचों का आमना-सामना नई ग्राम पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिलेभर में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
Rewari16 Oct

-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिलेभर में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा अक्टूबर माह को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!