Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 19 शिकायते

28 Sep 2026, 05:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी 19 शिकायते - नूँह, हरियाणा

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनीं 19 शिकायतें।

नूंह, 28 सितंबर।हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को चाहिए कि समिति की बैठकों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए।
सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कुल 19 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें तीन पुरानी तथा 16 नई शिकायतें शामिल थीं। बैठक के दौरान 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि सात शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
बैठक में वार्ड नंबर-8, तावडू निवासी रजनी की शिकायत थी कि उनके पिता की जहरीला पदार्थ से मृत्यु हुई थी, जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इस पर मंत्री ने गठित एसआईटी को इस मामले की दोबारा जांच करने तथा शिकायतकर्ता को जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य दिखाने के निर्देश दिए। मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
गांव आकेड़ा निवासी एडवोकेट खुर्शीद द्वारा उनके घर के सामने व प्लॉट में गंदा पानी जमा होने की शिकायत पर कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तथा समिति के सदस्य मनीष की कमेटी गठित की गई। कमेटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
डालावास, तहसील तावडू निवासी मोहम्मद तौफीक की शिकायत थी कि उनकी जमीन के पास बने गंदे पानी के नाले के कारण कृषि भूमि की फसल प्रभावित हो रही है। इस पर संबंधित एसडीएम तावडू, बीडीपीओ तथा समिति के सदस्य मूलचंद की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी को 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने के निर्देश दिए गए।
अलावलपुर निवासी मोहम्मद जाहिद हुसैन की सफाई संबंधी शिकायत पर मंत्री ने बीडीपीओ को निर्धारित समय सीमा में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गांव बडेड, तहसील पुन्हाना निवासी मोहम्मद अब्बास द्वारा पीने के पानी की समस्या संबंधी शिकायत पर जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद की अध्यक्षता में कमेटी गठित की और अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांधी नगर, जिला पलवल निवासी निशा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक, नूंह को एसआईटी गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए। गांव डुंगरान सहजादपुर निवासी मुफिजुल की महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित शिकायत पर समिति के सदस्य जसवंत गोयल को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
लेंटर रोड, नूंह निवासी मुस्तफा की शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने तथा पिछले कई महीनों से नियमित सफाई न होने की शिकायत पर जिला नगर आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित रूप से सफाई करवाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार गांव बसई, तहसील फिरोजपुर झिरका निवासी रतनलाल व लक्ष्मी की पारिवारिक विवाद के दौरान लगी चोट के उपचार संबंधी शिकायत पर सीएमओ को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए और मामले का निपटारा किया गया।
गांव पलड़ी निवासी सबीला की विधवा पेंशन संबंधी शिकायत का भी मौके पर ही समाधान कर दिया गया, उनकी पेंशन अक्टूबर माह में उनके खाते में आ जाएगी।
गांव खेड़ला निवासी सनी, जो गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं, ने अपने गांव से गुरुग्राम के लिए पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण यूनिवर्सिटी पहुंचने में होने वाली परेशानी संबंधी शिकायत रखी। मंत्री ने हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक को बस सेवा में कमी को दूर करने के निर्देश दिए और शिकायत का मौके पर ही समाधान किया।
गांव बड़का अलीमुद्दीन निवासी मुमताज की शिकायत पर पुलिस विभाग को उनका चरित्र प्रमाण पत्र तैयार कर उसकी प्रति उन्हें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें भविष्य में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। गांव बारोटा, तहसील इंडरी निवासी राम नारायण की शिकायत का भी मौके पर ही समाधान किया गया।
वार्ड नंबर-10, पिनंगवा निवासी सुनील कुमार जैन की शिकायत का मौके पर निवारण करते हुए मंत्री ने उपायुक्त को मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पाइपलाइन को बदलने के लिए 15 दिन की समय सीमा निर्धारित की गई।

*शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों पर दिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश*

बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी द्वारा समाचार-पत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रकाशित खबरों को शिकायतों के रूप में समिति के समक्ष रखा गया। इस पर मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनंगवा की नई इमारत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए तथा सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगीना में बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पीएचसी एवं सीएचसी में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तावडू में स्थापित एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के कारण ख़राब हो गई थी, जिसे अब ठीक करवा दिया गया है और यह पूर्ण रूप से कार्यशील है।
एक और शिकायत पर उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिनगवां में नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। शीघ्र ही अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन उपलब्ध हो जाएगी।
मंत्री विपुल गोयल ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबरों को आधार बनाकर समिति की बैठक में शिकायत के रूप में रखने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी की सराहना की। उन्होंने उपायुक्त को एक कर्मठ एवं बेहतरीन अधिकारी बताते हुए कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं पर इस प्रकार संज्ञान लेना प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
बैठक में नूंह के विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका के विधायक मम्मन खान, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, नगर परिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी, एसीयूटी अमितेज पांगती, एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, जिला नगर आयुक्त शशि वसुंधरा, नगराधीश अप्रतीम सिंह, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता जावेद खान, नरेंद्र पटेल, जाहिद बाई, योगेश तंवर सहित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण के चुनाव के अंदर उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 81.05% मतदान, राजस्थान के पहले चरण में सबसे आगे रहा उदयपुर का क्षेत्र
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस ब्यूरो को 48 घंटे में देनी होगी सूचना; हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी
Kurukshetra23 Oct

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस ब्यूरो को 48 घंटे में देनी होगी सूचना; हर विभाग में होगा नोडल अधिकारी

हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के बीच सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!