Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

सेवा समर्पण जन भागीदारी का संदेश लेकर वडगाव से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा पहुंची तावडू ।

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा समर्पण जन भागीदारी का संदेश लेकर वडगाव से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा पहुंची तावडू । - नूँह, हरियाणा

सेवा, समर्पण व जनभागीदारी का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा पहुंची तावडू।

खोरी कलां गांव में सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर ने माला पहनाकर किया सेवा यात्रियों का स्वागत।

तावडू, नूंह, 28 सितंबर। सेवा, समर्पण और जनसेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक सेवा यात्रा सोमवार को नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में पहुंची। राजस्थान से होते हुए नूंह जिले में प्रवेश करने पर यात्रा का तावडू क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य स्वागत किया गया।
सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र में बाइक सेवा यात्रा के नूंह जिले में प्रवेश करने पर खोरी कलां गांव में पुलिस चौकी के पास सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर ने यात्रा में शामिल सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ने के दौरान आमजन ने तावडू बाईपास पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। तावडू बावला चौक पर भाजपा ओबीसी जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज सोनी ने गुलदस्ता भेंट कर यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा तावडू विजय चौक, तावडू-पटौदी चौक तथा पढेनी गांव में भी बाइक सेवा यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर यात्रा के स्वागत के लिए सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल तंवर, जिला महामंत्री एवं यात्रा संयोजक मुकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तावडू शिवम गर्ग, खोरी कलां के सरपंच सुरेश, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष तावडू सुनील कुमार, पवन कुमार, जसवंत रांगला सरपंच, सोनू सरपंच खोरी खुर्द, विनय पाल सरपंच राठीवास, दिनेश बंसल खोरी, पंकज कुमार पार्षद/महामंत्री तावडू, पवन कुमार पार्षद/महामंत्री तावडू, अमरपाल सचिव, संदीप प्रजापत सचिव, सौरव कुमार उपाध्यक्ष तथा रामनिवास जांगड़ा सदस्य मार्केट कमेटी तावडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिपेन्द्र हुडा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को दिल्ली पहुंचने को कहा।
Karnal12 Oct

दिपेन्द्र हुडा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को दिल्ली पहुंचने को कहा।

कांग्रेस पार्टी ने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर हरियाणा मे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ को…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ विधायक कमाल अख्तर बोले कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा
Moradabad11 Oct

कांठ विधायक कमाल अख्तर बोले कांशीराम साहब के विचार सामाजिक न्याय की प्रेरणा

कांठ विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर नत्था नंगला उर्फ कोकरपुर स्थित फार्म हाउस में रविवार को कांशीराम साहब की पुण्यतिथि…

पूरी खबर पढ़ें →
अलवर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पंचायती राज चुनावी तैयारियों पर मंथन
Alwar11 Oct

अलवर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, पंचायती राज चुनावी तैयारियों पर मंथन

अलवर में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक: पंचायती राज चुनावों की तैयारियों और रणनीति पर हुआ मंथन अलवर में…

पूरी खबर पढ़ें →
देश में अघोषित आपातकाल की जैसी स्थिति युवाओं की आवाज को कोई शक्ति दवा नहीं सकती: इंजीनियर रोहित मणि भूषण
Munger11 Oct

देश में अघोषित आपातकाल की जैसी स्थिति युवाओं की आवाज को कोई शक्ति दवा नहीं सकती: इंजीनियर रोहित मणि भूषण

मुंगेर बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने दिनांक 11/10./2026 को टेलिफोनिक वार्तालाप में…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर से जमालपुर जुबलीविल चौक पर संपूर्ण विपक्षी दल शहर की युवा एवं जैन जी दिल्ली में हो रहे क्रांति के आकाश के समर्थन में उतरेंगे
error: Content is protected !!