गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादूर साहिब में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित, 93 लोगों ने उठाया लाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : गुरु तेग बहादूर साहिब, सिंधी कॉलोनी विकास समिति, ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय एवं लॉयन्स क्लब जोधपुर आगाज के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ज्ञानी जी द्वारा अरदास के साथ हुआ। दोपहर चले इस शिविर में कुल 93 लोगों ने अपनी आंखों की निःशुल्क जांच कराई।
इसमें सिंधी कॉलोनी के निवासियों, पीएनबी बैंक के कर्मचारियों, गुरुद्वारे की साध संगत एवं अन्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ए.एस.जी.
आई हॉस्पिटल की ओर से शक्ति सिंह, महेश एवं उनकी तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों से आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादूर साहिब के प्रधान सेवादार सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि शिविर के दौरान सिख समाज से प्रधान दर्शन सिंह लोटे, प्रधान गुरचरण सिंह बग्गा, सचिव कुलदीप सिंह सलूजा, सचिव जगमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह सरा, त्रिलोचन सिंह सबरवाल, सुखबीर सिंह हांडा, नवनीत कौर बग्गा, सतनाम कौर छाबड़ा, नरेंद्र कौर आसी एवं साध संगत मौजूद रही।
शिविर को सफल बनाने में लॉयन्स क्लब जोधपुर आगाज से प्रांतपाल डॉक्टर लॉयन निशांत जैन, लॉयन हरदीप सिंह सलूजा, लायन अभिषेक खजांची, लायन राकेश पगारिया, लायन राजेंद्र खत्री, लायन शेफाली बोथरा, लायन शशि मेहता व उनकी टीम तथा सिंधी कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष अमित गोयल, रमेश अयानी, अमित देवानी, विनोद सयानी, दिनेश गोयल, गोविंद जी, सज्जन कुमार व विक्की खालसा का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर प्रधान सेवादार सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा तथा सिख समाज के प्रबंधको ने सभी सहयोगियों व चिकित्सकों को सरोपा भेंट कर आभार व्यक्त किया और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्रदान किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश के बस्तर के अबूझमाड़ में 79 साल बाद अब रावघाट से छग कई राजधानी रायपुर तक…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / रावतभाटा। अष्टमी एवं नवमी के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।