पंच, ब्लॉक व किक्स सहित आत्मरक्षा तकनीकों का किया प्रदर्शन, साइबर सुरक्षा व महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदड़ा खुर्द, मंडोर में आयोजित साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आज समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं ने शिविर के दौरान सीखी पंच, ब्लॉक, किक्स सहित विभिन्न सरल आत्मरक्षा तकनीकों का सामूहिक प्रदर्शन किया।
पुलिस महिला ट्रेनर राजेश्वरी एवं प्रेक्षा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा तकनीकों का नियमित अभ्यास करने तथा विपरीत परिस्थितियों में सजग एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सतर्कता की जानकारी भी दी गई।
एएसआई रामचंद्र देवासी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों के साथ राजकोप सिटीजन ऐप, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 एवं Need Help के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेम देवी ने पुलिस महिला प्रशिक्षकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
भामाशाह एवं समाजसेवी सुरेंद्र खिलेरी ने प्रशिक्षण में शामिल सभी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। शिविर प्रभारी डिंपल कंवर राठौड़ ने अतिथियों, विद्यालय परिवार, पुलिस टीम एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsछत्तीसगढ प्रदेश के बस्तर के अबूझमाड़ में 79 साल बाद अब रावघाट से छग कई राजधानी रायपुर तक…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, 47 मुकदमे दर्ज आजमगढ़। फूलपुर पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/नगरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी में तेंदुए के आतंक के बाद अब भालू की मौजूदगी लोगों के लिए…
पूरी खबर पढ़ें →
फुरकान अंसारी हरिद्वार। दशहरा पर्व पर मेला स्थलों और रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगु / रावतभाटा। अष्टमी एवं नवमी के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महानवमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।