Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

उज्जैन शाही मस्जिद मामले में अब तक 8 FIR, 20 से अधिक गिरफ्तार; 9 आरोपी जेल भेजे गए- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा

01 Oct 2026, 10:51 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उज्जैन शाही मस्जिद मामले में अब तक 8 FIR, 20 से अधिक गिरफ्तार; 9 आरोपी जेल भेजे गए- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा - सागर, मध्य प्रदेश

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उज्जैन शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई के बीच उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी है। एसपी के मुताबिक, शहर में फिलहाल शांति का माहौल है।

मामले में अब तक 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 35 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि न्यायालय ने 9 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई मस्जिद कमेटी के सदस्यों और मुस्लिम धर्मगुरुओं द्वारा की जा रही है।

यह प्रक्रिया दिन-रात जारी है और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इमारत की ऊंचाई और मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया है।

पथराव, नारेबाजी और शहर काजी के घर पर हुए उपद्रव के मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसपी के अनुसार, चिन्हित 15 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार कुछ आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी मिले हैं। अन्य जिलों से भी उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल उनके पुराने रिकॉर्ड में दंगों से संबंधित मामले सामने नहीं आए हैं। ऐसे रिकॉर्ड मिलने पर संबंधित आरोपियों की पूर्व जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पुलिस सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ सामग्री की निगरानी कर रही है। एसपी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शहर के बाजार खुले हैं, स्कूल नियमित संचालित हो रहे हैं और महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो रही है।

शहर के आंतरिक और बाहरी मार्ग खुले हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की जांच तेज, सोनू सिंह के पते से लेकर मोबाइल चैट तक खंगाल रही पुलिस
Sagar01 Oct

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत की जांच तेज, सोनू सिंह के पते से लेकर मोबाइल चैट तक खंगाल रही पुलिस

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सिंगरौली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या के…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक ने किया थाना गौरझामर का वार्षिक निरीक्षणों,व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
Sagar01 Oct

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना गौरझामर का वार्षिक निरीक्षणों,व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा थाना गौरझामर का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!