सेवा संकल्प अभियान के तहत मकरोनिया चौराहे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र के मकरोनिया चौराहे पर बुंदेली लोक नृत्य एवं नाट्य कला दल कनेरा देव, सागर द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने “नमो सेवा अनकही कहानियां” की प्रस्तुति के माध्यम से जनसेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। लोक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी, नगर पालिका परिषद मकरोनिया के पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा सेवा संकल्प अभियान के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी । 8225072664 * शाहगढ़। सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
వందే భారత్, 11 అక్టోబర్ : YSR సీపీ నాయకులు దేవీపట్నం మాజీ ఎంపీటీసీ జగదీష్ దొర పై కొందరు దేవీపట్నం మండల YSRCP…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से एक हैरान…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।