एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद बागेश्वर धाम पहुंचीं क्रिकेटर क्रांति गौड़, बालाजी के दरबार में टेका मत्था
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ शुक्रवार को बागेश्वर धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बालाजी सरकार के दरबार में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व भारतीय क्रिकेट टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बालाजी के दर्शन के बाद क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।
पंडित शास्त्री ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया तथा भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। क्रांति गौड़ ने अपनी उपलब्धि का श्रेय ईश्वरीय कृपा और देशवासियों के प्यार व समर्थन को दिया।
उन्होंने युवाओं, खासकर बेटियों से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि अटूट विश्वास, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बस्ती भाजपा में रार: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी का सनसनीखेज दावा, जिलाध्यक्ष और हरीश द्विवेदी पर लगाए…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा बांकेगंज में सोमवार, 19 अक्टूबर को मां भगवती के 39वें विशाल दुर्गा जागरण एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
धमतरी/सिहावा। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। लिहाजा पूरे देश और प्रदेश में इस पर्व…
पूरी खबर पढ़ें →
BUMS डाक्टर सूफिया फरीन करती हैँ स्त्री एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग का इलाज और आपरेशन।बस्ती जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
नगरी/धमतरी, 18 अक्टूबर। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर में अवैध शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर में रामलीला मंच पर थाना अध्यक्ष ने की आरती, धार्मिक आयोजन में निभाई सहभागिता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।