लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2800 ग्रेड पे की मांग प्रमुख
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खबर सेवराई, गाजीपुर से
सेवराई तहसील क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर संगठन ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित पत्र उपजिलाधिकारी सेवराई के माध्यम से भेजा है। संघ ने पत्र के माध्यम से वर्षों से लंबित मांगों पर शासन स्तर से गंभीरता पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पत्र में लेखपाल संघ ने कहा है कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला होते हुए निरंतर बढ़ते कार्यभार, संसाधनों के अभाव, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति, अतिरिक्त कार्यभार तथा अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी जैसी अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, विरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था तथा अन्य शासकीय कार्यों में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
संघ ने पत्र में अपनी प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे किए जाने तथा वेतन विसंगति दूर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि यह मांग लंबे समय से लंबित है। संघ के अनुसार इस संबंध में शासन स्तर से पूर्व में भी पत्राचार किया जा चुका है।
पत्र में आशापत्र संख्या 5829/4-33/2013 टीसीसी (1), दिनांक 13 नवंबर 2017 का उल्लेख करते हुए 2800 ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति दूर किए जाने के संबंध में पत्र प्रेषित किए जाने की बात कही गई है। संघ का कहना है कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान से लेखपाल संवर्ग को राहत मिलेगी और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
लेखपाल संघ ने मुख्यमंत्री से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक निर्णय लेने तथा लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण कराने की अपील की है।
जिला ब्यूरो चीफ, विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bharth news
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / रावतभाटा नगर की परमाणु बिजलीघर की आवासीय अनुप्रताप कॉलोनी में जंगली सूअरों के…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हरियाणा मे बीजेपी की सरकार चोरी से बनी…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। तालबेहट पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की…
पूरी खबर पढ़ें →
जेल मंत्री के निर्देशानुसार जेलों में बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार की दिशा में नई पहल जिला जेल…
पूरी खबर पढ़ें →
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सई नदी पर बने पुल पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे एक…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे बीती रात एक युवक की डेड बॉडी शिव कॉलोनी के पास फ्लाईओवर के नीचे से बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।