जमीन विवाद में गरमाया मामला, थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण, कंपनी कर्मचारियों पर FIR की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट
उमरिया। बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गिठौरी में भूमि विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। बजरंग पावर इस्पात लिमिटेड, दियौरा वेस्ट के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष के ग्रामीण थाने परिसर में धरने पर बैठ गए और आरोपियों पर मामला दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गिठौरी की विवादित भूमि से संबंधित न्यायालयीन प्रकरण RCS A32/25 बाबूलाल बनाम शासन न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मामला लंबित होने के बावजूद कंपनी से जुड़े कर्मचारियों ने घर में प्रवेश कर परिजनों के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धमकी दी। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और घर तोड़ने की धमकी के भी आरोप लगाए गए हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी । 8225072664 * शाहगढ़। सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से…
पूरी खबर पढ़ें →
వందే భారత్, 11 అక్టోబర్ : YSR సీపీ నాయకులు దేవీపట్నం మాజీ ఎంపీటీసీ జగదీష్ దొర పై కొందరు దేవీపట్నం మండల YSRCP…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से एक हैरान…
पूरी खबर पढ़ें →
हरदोई। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नियमों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जिला अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आगामी 14 अक्टूबर को बागेश्वर धाम सरकार के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।