रीवा रोड़ पर याता यात पुलिस की शक्ती नियम तोड़ने वाले वाहनों पर हुई चलानी कार्यवाही
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मैहर
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से मैहर के रीवा रोड पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। यातायात उप निरीक्षक विक्रम पाठक व उनकी टीम ने सड़क पर वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की।
इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी गई। पुलिस टीम ने वाहन दस्तावेजों एवं यातायात नियमों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालान काटे।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// *नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026* *नगर परिषद सुसनेर अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की मतगणना सम्पन्न*…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 01// *आगर के पालखेड़ी में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित* *पात्र हितग्राहियों को हित लाभ वितरित*…
पूरी खबर पढ़ें →
02 अक्टूबर । ' जन सेवा ही प्रभु सेवा ' थीम पर आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन…
पूरी खबर पढ़ें →
*गांधी जयंती पर स्वच्छता श्रमदान, 10 सफाई मित्रों और द रिसेट फाउंडेशन का सम्मान* पाली, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।