निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंडी समिति, सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंडी समिति, सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का लिया जायजा
मंडी समिति सुल्तानपुर में मिली खामियों पर निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद सख्त
अवैध कब्जे 15 दिन में हटाने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
अवैध कब्जे पूर्णतः समाप्त होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने तक प्रभारी सचिव का वेतन न किया जाए आहरित : जितेंद्र प्रताप सिंह
लखनऊ, 05 अक्टूबर 2026
निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज मंडी समिति, सुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों के तत्काल निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री सिंह ने मंडी गेट पर बोर्ड स्थापित न होने पर उपनिदेशक निर्माण को उसे तत्काल उचित एवं प्रमुख स्थान पर लगवाने के निर्देश दिए। परिसर में टटर आदि के माध्यम से किए गए अवैध कब्जों को गंभीरता से लेते हुए सभी कब्जे 15 दिवस में हटाने को कहा गया। साथ ही, अवैध कब्जे पूर्णतः समाप्त होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए जाने तक प्रभारी सचिव का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए।
निदेशक ने ई-नाम कार्यालय के दरवाजे के खराब गुणवत्ता वाले कब्जे पाए जाने पर संबंधित उपनिदेशक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंडी परिसर में कराए गए सड़क निर्माण कार्य में, विशेषकर सीसी ज्वाइंट के पास, गुणवत्ता में कमी मिलने पर कार्य की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने तथा दोषी/उत्तरदायी व्यक्ति का दायित्व निर्धारित करने को कहा।
बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा मंडी में जाम की स्थिति दूर करने के लिए व्यापारियों को पीछे की ओर व्यवस्थित करने के श्री सिंह ने निर्देश दिए, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु रहे।
निदेशक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राजकीय महाविद्यालय कांठ के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रवि रंजन (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड बघौली का…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अरविन्द सिंह (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा जनपद के आकांक्षात्मक विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/विशेष सचिव आबकारी विभाग अभिषेक आनन्द (आई0ए0एस0)/नोडल अधिकारी द्वारा पौली विकासखंड का भ्रमण किया गया। उन्होंने विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार में स्नातक और शिक्षक प्रत्याशी ने NDA, congress और निर्दलीय सभी प्रत्याशी नामांकन किये। जिसमें NDA से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।