सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*सेवा संकल्प अभियान*
//सेवा की कहानी//
*सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा*
जिला संवाददाता- पीएल तिवारी
वंदे भारत लाइव टीवी आगर मालवा
आगर-मालवा, 07 अक्टूबर/ आगर मालवा सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले के दो परिवारों के लिए वरदान साबित हुआ है। ग्राम गुराडिया, तहसील सुसनेर निवासी शुभम दांगी की 09 माह की बेटी परी जन्म से कटे-फटे होंठ की समस्या से पीड़ित थी, और ग्राम खजूरी चोपड़ा, तहसील बड़ौद निवासी जब्बार खान की 01 वर्ष 04 माह की बेटी अल्सीफा कटे-फटे तालु की बीमारी से ग्रसित थी, दोनों के परिजन अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित थे, परिजन आर्थिक तंगी के कारण इलाज कराने में असमर्थ थे।
स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, चिकित्सक एवं आर.बी.एस.के. टीम द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान दोनों बेटियों को चिन्हित किया गया।
टीम ने उनके घर पहुंचकर परिजनों की चिंताओं को दूर किया और उन्हें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क सर्जरी की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों परिवार सर्जरी के लिए सहमत हुए। दोनों बेटियों की सफल सर्जरी DNS हॉस्पिटल, इंदौर में इंगा फाउंडेशन के माध्यम से निःशुल्क कराई गई।
आज परी और अल्सीफा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके चेहरे पर लौटी मुस्कान से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने शासन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

// समाचार // *कर्म ही मेरा धर्म, स्वयं से व्यम् तक मेरे जीवन का कण-कण, हर क्षण भारत…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 07 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नन्दकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट जिले में मंगलवार को जन सुनवाई में सरकारी योजनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
दिगंबर जैन महा समिति की अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को अहिंसा सर्किल आलनपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्र. 5 के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW 🏊♂️🔥 मात्र 19 महीने… और इंदौर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।