Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

विकसित भारत सेवा संकल्प सभा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत सेवा संकल्प सभा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

// समाचार //
*कर्म ही मेरा धर्म, स्‍वयं से व्‍यम् तक मेरे जीवन का कण-कण, हर क्षण भारत भूमि को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिये समर्पित है – प्रधानमंत्री श्री मोदी*
विकसित भारत सेवा संकल्‍प सभा को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया वर्चुअली सम्‍बोधित
*जिला संवाददाता पीएल तिवारी*
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा
Mo-9993357757
आगर में सेवा ज्‍योति यात्रा का हुआ भव्‍य जिला स्‍तरीय शुभारंभ
सांसद श्री नागर ने जनसमुदाय को @2047 तक विकसित भारत निर्माण में योगदान की शपथ दिलाई
अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित जनसमुदाय को आगर-मालवा जिले की विकास पुस्तिका वितरित
आगर-मालवा, 07 अक्‍टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कर्म ही मेरा धर्म है, स्‍वयं से व्‍यम् तक मेरे जीवन कण-कण, हर क्षण भारत भूमि को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिये समर्पित है। जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता मैं रूकूंगा नहीं, थकूंगा नहीं और इस संकल्‍प को पूरा करने के लिये अडिग रहूंगा। यह बात प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने बुधवार को आगर के झण्‍डा चौक पर आयोजित विकसित भारत संकल्‍प सभा एवं सेवा ज्‍योति यात्रा के जिला स्‍तरीय भव्‍य शुभारंभ समारोह को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर मुख्‍य अतिथि राजगढ़ के सांसद श्री रोड़मल नागर, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गेहलोत, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई भेरूसिंह चौहान, सुसनेर के पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, कलेक्‍टर डॉ.शेर‍ सिंह मीना, एसपी श्री दिलीप सोनी सहित जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उपस्थित जनसमुदाय को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही मेरे लिये सुशासन का आधार रहा है। हमने देश में सुशासन को सैचुरेशन से जोड़ा है। उन्‍होंने कहा कि आज दुनियां देश के पायलेट की चर्चा कर रही है, एक दिन दुनियां ''मेक इन इंडिया'' के प्‍लेन की भी चर्चा करेगी। वह दिन जल्‍दी आएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सेवक है, सेवा करना काम हमारा, सेवा ही धर्म हमारा, दीन-दुखियों की सेवा करना, निश्चित कर्म है हमारा, हम करके रहेंगे। उन्‍होंने नारा दिया कि विकसित भारत हम करके रहेंगे। We Will Do it. देश को दुनियां की टॉप अर्थव्‍यवस्‍था, आत्‍मनिर्भर भारत, ग्‍लोबल मैन्‍यूफेक्‍चरिंग हब, ओलंपिक का आयोजन, हम करके रहेंगे। We Will Do It. ।
इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि राजगढ़ के सांसद श्री रोड़मल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी की प्रेरणा से हम सब एक ही भाव, एक ही दिशा, मैं हम निरंतर विकसित भारत के लिये आगे बढ़ते रहेंगे। विकसित भारत संकल्‍प सभा में यह संकल्‍प ले रहें है कि @2047 में हमारा देश दुनियां की अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा, यही हम सबका संकल्‍प है। सांसद ने उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत निर्माण में योगदान के लिये संकल्‍प भी दिलाया। उन्‍होंने मंचासीन अतिथियों के साथ सेवा ज्‍योति मशाल प्रज्‍ज्‍वलित कर आगर, सुसनेर एवं बड़ौद के जनपद अध्‍यक्षों, जनपद सीईओ, सीएमओ एवं मंडल अध्‍यक्षों को सौंपी।
सांसद श्री नागर, विधायक श्री मधु गेहलोत एवं जिलाध्‍यक्ष श्री ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती मुन्‍नाबाई-भेरूसिंह चौहान, कलेक्‍टर डॉ. मीना, एसपी श्री सोनी ने हरी झंडी दिखाकर सेवा ज्‍योति यात्रा की मशाल एवं सेवा ज्‍योति रथ को नगर आगर, बड़ौद एवं सुसनेर क्षैत्र में भ्रमण के लिये रवाना किया।

*सेवा और समर्पण के 25 वर्ष आगर-मालवा जिले की विकास पुस्तिका वितरित*

जिला मुख्‍यालय आगर में बुधवार को झंडा चौक पर आयोजित सेवा संकल्‍प अभियान के तहत् विकसित भारत संकल्‍प सभा एवं जिला स्‍तरीय सेवा ज्‍योति यात्रा के भव्‍य शुभारंभ समारोह में मध्‍यप्रदेश जनसम्‍पर्क संचालनालय की ओर से तैयार की गई जिले की विकास पुस्तिका 'बदलते दौर का मध्‍यप्रदेश' 'आगर-मालवा जिले की विकास गाथा' पुस्तिका का वितरण सभी मंचासीन अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्‍या में उपस्थित जनसमुदाय को किया गया। इस विकास पुस्तिका में प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश, जिला एक नजर में, भौगोलिक स्थिति, प्रमुख पर्यटन स्‍थल, धार्मिक स्‍थल, जिले का इतिहास, कला, संस्‍कृति एवं लोक जीवन, सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं, प्रगति एवं उपलब्धियां, बड़ी एवं महत्‍वपूर्ण परियोजनाएं, अधोसंरचना एवं कनेक्टिविटी, उद्योग एवं निवेश, युवा कल्‍याण, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में भ्रमण कार्यक्रमों पर आधारित जानकारी को सचित्र समाहित किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी श्री मयंक राजपूत ने किया। इस अवसर पर श्री चिंतामण राठौर, श्री दिलीप सकलेचा, श्री रामेश्‍वर तेजरा, श्री कैलाश कुम्‍भकार, श्री सूरजसिंह परिहार, श्री करण सिंह यादव, श्री हरिनारायण यादव, श्री प्रेम यादव, सुश्री आभा चोपड़ा, सुश्री साक्षी सकलेचा, सुश्री कविता शर्मा, श्री अजय जैन, डॉ; मोहन मकवाना, सुश्री रेखा यादव, श्री महेश शर्मा, श्री सौरभ जैन, श्री भंवरसिंह, श्री भरत प्रजापत सहित जनप्रतिनिधिगण, जनपद अध्‍यक्षगण, नगरीय निकायों के अध्‍यक्षगण, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम श्री कमल मंडलोई, श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री सुश्री निलम बघेल, सभी जनपद सीईओ, सीएमओ एवं अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्‍या में प्रबुद्धजन एवं शहर तथा जिले के नागरिक उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर
Agar-Malwa07 Oct

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर

*सेवा संकल्प अभियान* //सेवा की कहानी// *सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा* जिला संवाददाता-…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर
Agar-Malwa07 Oct

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर

*सेवा संकल्प अभियान* //सेवा की कहानी// *सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा* जिला संवाददाता-…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया
Balaghat07 Oct

सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 07 अक्‍टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में आखिर क्यों नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ? जनसुनवाई में सामने आई हितग्राहियों की परेशानी ?
Balaghat07 Oct

बालाघाट जिले में आखिर क्यों नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ? जनसुनवाई में सामने आई हितग्राहियों की परेशानी ?

जिला सवांददाता - नन्दकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट जिले में मंगलवार को जन सुनवाई में सरकारी योजनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचम की फैल में सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न, क्षेत्रीय रहवासियों को मिलेगी राहत
Indore07 Oct

पंचम की फैल में सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न, क्षेत्रीय रहवासियों को मिलेगी राहत

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्र. 5 के…

पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर को बड़ा खेल तोहफा: 19 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ करोड़ों का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स!
Indore07 Oct

इंदौर को बड़ा खेल तोहफा: 19 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ करोड़ों का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW 🏊‍♂️🔥 मात्र 19 महीने… और इंदौर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!