Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

अगर में सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज आयोजित सेवा संकल्प अभियान के

07 Oct 2026, 08:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अगर में सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज आयोजित सेवा संकल्प अभियान के - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

//समाचार 02//
*सेवा संकल्प अभियान के तहत
आगर में 'सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' आयोजित*
जिला संवाददाता पीएल तिवारी
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आंगन मालवा से mo-9993357757

विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार

आगर-मालवा, 7 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशन में स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज 2026 का जिला स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगर विधायक श्री मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भेरूसिंह चौहान, श्री मयंक राजपूत एवं श्री मेहरबान सिंह सिसोदिया उपस्थित थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग श्री संजीव पाटिल, जिला रोजगार अधिकारी, उप संचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में निर्णायक दल के रूप में महाप्रबंधक, उद्योग श्री राणा, पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सोनम डावर एवं सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव उपाध्याय ने प्रतिभागियों के नवाचारों का मूल्यांकन किया कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित गौड़ ने किया ।

स्टार्टअप सेल, भोपाल के सहायक प्रबंधक श्री पुष्पराज ने प्रतिभागियों को स्टार्टअप एवं नवाचार से संबंधित जानकारी । कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, इनक्यूबेटर, स्टार्टअप लीडर, इनोवेटर्स, उद्यमी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे ।

प्रतियोगिता परिणाम

कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, के संदीप राठौर एवं विशाल भिलाला तथा द्वितीय पुरस्कार वेदांत मालवीय, कपिल मोदी एवं ओमप्रकाश प्रजापति ने प्राप्त किया।

मॉडल प्रतियोगिता में क्लीन टेक्नोलॉजी मॉडल हेतु प्रथम पुरस्कार पॉलीटेक्निक कॉलेज के दीपेश वर्मा एवं तोहित अंसारी ने तथा द्वितीय पुरस्कार सांदीपनी विद्यालय, सुसनेर के बबलू राठी एवं अशोक सुरवंशी ने प्राप्त किया।

स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्री वैष्णव विद्यापीठ के राघव भंडारी एवं राज साहू ने तथा द्वितीय पुरस्कार नित्या दीक्षित एवं प्रियांशी परमार तथा आदित्य आर्य एवं अनिल दांगी ने प्राप्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर
Agar-Malwa07 Oct

सेवा संकल्प से लौटी मसूक मुंह की मुस्कान आरबीएस के बना शहर

*सेवा संकल्प अभियान* //सेवा की कहानी// *सेवा संकल्प से लौटी मासूमों की मुस्कान, आरबीएसके बना सहारा* जिला संवाददाता-…

पूरी खबर पढ़ें →

सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया
Balaghat07 Oct

सेवा ज्योति कलश के अंतर्गत पीजी कॉलेज बालाघाट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया

जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 07 अक्‍टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में आखिर क्यों नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ? जनसुनवाई में सामने आई हितग्राहियों की परेशानी ?
Balaghat07 Oct

बालाघाट जिले में आखिर क्यों नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ? जनसुनवाई में सामने आई हितग्राहियों की परेशानी ?

जिला सवांददाता - नन्दकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट जिले में मंगलवार को जन सुनवाई में सरकारी योजनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचम की फैल में सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न, क्षेत्रीय रहवासियों को मिलेगी राहत
Indore07 Oct

पंचम की फैल में सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य सम्पन्न, क्षेत्रीय रहवासियों को मिलेगी राहत

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEW इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्र. 5 के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!