Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कबाड़ से जुगाड़ तक… विद्यार्थियों ने दिखाई ‘इनोवेशन की उड़ान’ सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने पेश किए एक से बढ

07 Oct 2026, 08:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कबाड़ से जुगाड़ तक... विद्यार्थियों ने दिखाई ‘इनोवेशन की उड़ान’ सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में युवाओं ने पेश किए एक से बढ - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आगर में ‘सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज-2026’ का जिला स्तरीय आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने हुनर और कल्पनाशीलता का ऐसा प्रदर्शन किया कि कबाड़ से जुगाड़, क्लीन टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इनोवेशन के जरिए नए विचारों की झलक देखने को मिली।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान, मयंक राजपूत एवं मेहरबान सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाप्रबंधक उद्योग संजीव पाटिल, जिला रोजगार अधिकारी, उप संचालक उद्यानिकी अर्जुन सिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नवाचारों की हुई परख, विशेषज्ञों ने किया मूल्यांकन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों और नवाचारों का निर्णायक दल ने मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल में उद्योग विभाग से श्री राणा, पीजी कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. सोनम डावर तथा सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य संजीव उपाध्याय शामिल रहे। वहीं स्टार्टअप सेल, भोपाल के सहायक प्रबंधक पुष्पराज ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, इनक्यूबेटर, स्टार्टअप लीडर, इनोवेटर्स, उद्यमी तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। संचालन अंकित गौड़ ने किया।

इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के संदीप राठौर एवं विशाल भिलाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वेदांत मालवीय, कपिल मोदी एवं ओमप्रकाश प्रजापति द्वितीय रहे।

मॉडल प्रतियोगिता की क्लीन टेक्नोलॉजी श्रेणी में पॉलीटेक्निक कॉलेज के दीपेश वर्मा एवं तोहित अंसारी ने प्रथम तथा सांदीपनी विद्यालय, सुसनेर के बबलू राठी एवं अशोक सुरवंशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रतियोगिता में श्री वैष्णव विद्यापीठ के राघव भंडारी एवं राज साहू ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। नित्या दीक्षित एवं प्रियांशी परमार तथा आदित्य आर्य एवं अनिल दांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नवाचार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता का मंच ही नहीं दिया, बल्कि नए विचारों को स्टार्टअप और रोजगार के अवसरों में बदलने की दिशा में प्रेरित किया। विद्यार्थियों के मॉडल और आइडिया इस बात का संकेत रहे कि जिले की युवा प्रतिभाएं नवाचार के जरिए नई संभावनाएं तलाश रही हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
Pali07 Oct

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा का तबादला, विनय कुमार सिंह संभालेंगे पुलिस की कमान ईरज राजा को बलिया की जिम्मेदारी, जालौन से गाजीपुर भेजे गए आईपीएस विनय कुमार सिंह
अगर में सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज आयोजित सेवा संकल्प अभियान के
Agar-Malwa07 Oct

अगर में सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज आयोजित सेवा संकल्प अभियान के

//समाचार 02// *सेवा संकल्प अभियान के तहत आगर में 'सेवा फर्स्ट राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज' आयोजित* जिला संवाददाता पीएल…

पूरी खबर पढ़ें →
बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके
Meerut07 Oct

बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके

मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!