सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

सोनाईमांझी में बनेगा आदर्श मतदान केन्द्र, मतदाताओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं
पाली 7 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पाली निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
ग्राम पंचायत सोनाईमांझी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र को आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनाईमांझी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या 106, नवीन भवन दायां भाग को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। आदर्श मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को सुगम एवं सहज मतदान का वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और वे निर्भीक एवं सुविधाजनक माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा -एसडीएम राणावत ने बताया कि आदर्श मतदान केन्द्र को लेकर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा मौके का भौतिक सत्यापन भी किया गया है। इस दौरान मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर शेष कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा और उनकी भागीदारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आदर्श मतदान केन्द्र के माध्यम से मतदाताओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





