सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विधार्थीयों को दिखाई जायेगी फिल्म, हनुमान अंश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। विशेष स्क्रीनिंग गुरुवार, 08 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में होगी।
महापौर श्रीमती सूरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा, साहस एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराते हुए सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश देना है। स्क्रीनिंग में निगम स्कूलों के विद्यार्थी एवं स्टाफ शामिल होंगे।
इस विशेष कार्यक्रम में सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी मौजूदगी रहेगी। जनप्रतिनिधि विद्यार्थियों के साथ फिल्म का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
कटनी में पहली बार निगम स्कूलों के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए इस प्रकार की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महापौर श्रीमती सूरी द्वारा विद्यार्थियों में संस्कार, सकारात्मक सोच एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच* पाली, 7 अक्टूबर। माननीय मंत्री सुमित…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के आक्या गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / आक्या । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसिंह आक्या…
पूरी खबर पढ़ें →
ख़बर का असर: समाज के सहयोग से महेश बैरागी के उपचार हेतु जुटे ₹80 हजार प्रेरणा और अथक…
पूरी खबर पढ़ें →
ख़बर का असर: समाज के सहयोग से महेश बैरागी के उपचार हेतु जुटे ₹80 हजार प्रेरणा और अथक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।