Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Azamgarh

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

07 Oct 2026, 07:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की - AZAMGARH, उत्तर प्रदेश

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की
रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया
पद – जिला पत्रकार | जिला – आजमगढ़ | प्रदेश – उत्तर प्रदेश
फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को एसडीएम निकेत वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को शांतिपूर्ण और परंपरागत तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम निकेत वर्मा ने अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास तथा मूर्ति विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर ढीले एवं लटके विद्युत तारों को समय रहते ठीक कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारियों को दुर्गा पूजा पंडालों की स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने और कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए। वहीं क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा ने नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच*
Pali07 Oct

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच*

*मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच* पाली, 7 अक्टूबर। माननीय मंत्री सुमित…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री के आक्या पहुंचने पर बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने की अगवानी, स्व. रामसिंह आक्या को दी श्रद्धांजलि
Chittorgarh07 Oct

मुख्यमंत्री के आक्या पहुंचने पर बेगू विधायक सुरेश धाकड़ ने की अगवानी, स्व. रामसिंह आक्या को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले के आक्या गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
विंध्याचल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Mirzapur07 Oct

विंध्याचल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 07.10.2026 *थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्व. रामसिंह को दी श्रद्धांजलि
Chittorgarh07 Oct

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्व. रामसिंह को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू / आक्या । चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय रामसिंह आक्या…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विधार्थीयों को‌ दिखाई जायेगी फिल्म, हनुमान अंश
Katni07 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के विधार्थीयों को‌ दिखाई जायेगी फिल्म, हनुमान अंश

कटनी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत…

पूरी खबर पढ़ें →
“वैष्णव समाज की अनूठी मिसाल: इलाज के लिए जुटाए ₹80 हजार”,रामचंद्र वैष्णव और समाजजनों के प्रयास रंग लाए, महेश बैरागी को मिली आर्थिक सहायता
error: Content is protected !!