Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

नूह गोकशी मामले में सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई,महिला आरोपी गिरफ्तार।

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नूह गोकशी मामले में सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई,महिला आरोपी गिरफ्तार। - नूँह, हरियाणा

गोकशी के मामलें में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार ।

मामलें में तीसरी गिरफ्तारी, 300 किलो गोमांस बरामदगी के मामलें में पहले सलमान और मुनफिदा हो चुके हैं गिरफ्तार।

नूंह । जिला नूंह में गो-तस्करी और गोकशी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के सख्त निर्देशों के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीएस स्टाफ नूंह ने थाना आंकेड़ा में दर्ज गोकशी के एक मामलें में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आकेड़ा में अगस्त माह में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ-संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय सीएस स्टाफ नूंह की एक टीम गांव खेड़ला रोड नजदीक बाई अड्डा पर गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि गांव बाई निवासी कुछ लोग मिलकर गौकशी का धंधा करते हैं और 14 अगस्त को मकसूद के मकान में दो गोवंश का वध करके मांस को एक शादी में सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर मकान के अंदर से पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागने लगीं। पुलिस ने एक व्यक्ति सलमान उर्फ पोतू पुत्र अब्दुल रहीम को मौके पर काबू कर लिया, जबकि अन्य अंधेरे और कीकरों का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से तीन प्लास्टिक कट्टों में करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब बरामद हुआ था । बरामद मांस का पशु चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामलें की जांच के दौरान 14 अगस्त को आरोपी सलमान उर्फ पोतू को तथा 26 अगस्त को आरोपी महिला मुनफीदा उर्फ फीदा पत्नी मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । इसी मामलें में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को तीसरी आरोपी महिला सायना उर्फ सन्ना पत्नी साकिर निवासी बाई थाना आकेड़ा जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन का स्पष्ट संदेश है कि गोकशी जैसे गंभीर अपराध में चाहे महिला हो या पुरुष किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग महिलाओं को आगे कर इस प्रकार के अपराध करते हैं और बाद में महिला होने का फायदा उठाकर उन्हें छुड़ाने के लिए सिफारिशें आदि करते हैं, लेकिन एसपी डॉ. अर्पित जैन इस मामलें को लेकर बेहद सख्त हैं और किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतना चाहते । उन्होंने बताया कि इस मामलें में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है, जिनकी तलाश जारी है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ₹75 हजार की ठगी की रकम वापस कराया
Mahrajganj07 Oct

श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ₹75 हजार की ठगी की रकम वापस कराया

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महराजगंज पुलिस ने लौटाए ₹75 हजार श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रीय सेवा: धर्मेंद्र भारद्वाज
Nuh07 Oct

विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रीय सेवा: धर्मेंद्र भारद्वाज

विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा : धर्मेन्द्र भारद्वाज…

पूरी खबर पढ़ें →
1.03 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी बरामद
Ghazipur07 Oct

1.03 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 07 अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
डेगाना के रामेश्वरी देवी मालू उप-जिला अस्पताल में चोरी, चोर को लोगों ने पकड़ कर पीटा
Nagaur07 Oct

डेगाना के रामेश्वरी देवी मालू उप-जिला अस्पताल में चोरी, चोर को लोगों ने पकड़ कर पीटा

डेगाना के रामेश्वरी देवी मालू उप-जिला अस्पताल में चोरी, चोर को लोगों ने पकड़ कर पीटा* *देगाना, 7…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा डोंगरगांव-बराई मार्ग पर वन अमले की दबिश, लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर जब्त; चालक पर वन अपराध दर्
error: Content is protected !!