Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रीय सेवा: धर्मेंद्र भारद्वाज

07 Oct 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रीय सेवा: धर्मेंद्र भारद्वाज - नूँह, हरियाणा

विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा : धर्मेन्द्र भारद्वाज
तेजपाल तंवर के नेतृत्व में तावड़ू से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम की विकसित भारत संकल्प सभा में लिया भाग

तावड़ू। सोहना-तावड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी तेजपाल तंवर के नेतृत्व में नगरपालिका तावड़ू के वाइस चेयरमैन धर्मेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बुधवार को गुरुग्राम के लेज़र वैली ग्राउंड में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा को समर्पित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत आयोजित किया गया।

सभा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता, सांसद, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन सुना और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगरपालिका तावड़ू के वाइस चेयरमैन धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि विधायक चौधरी तेजपाल तंवर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सोहना-तावड़ू क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आमजन की उत्साहपूर्ण सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, संकल्प और समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत ढांचे, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने करोड़ों देशवासियों में आत्मविश्वास पैदा किया है तथा विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा और गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा की यह यात्रा प्रत्येक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गरीबों के कल्याण, युवाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं के सम्मान, किसानों की समृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयास देश को मजबूत आधार प्रदान कर रहे हैं।

वाइस चेयरमैन ने कहा कि विधायक चौधरी तेजपाल तंवर के नेतृत्व में सोहना-तावड़ू विधानसभा क्षेत्र भी विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा ही संगठन’ भाजपा की कार्यसंस्कृति का मूल मंत्र है। जनप्रतिनिधि के रूप में हमारा दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी बनना और जनसेवा को प्राथमिकता देना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र भारद्वाज के साथ पार्षद पंकज तनेजा, पार्षद महेश जोनवाल, नवीन भारद्वाज, जगदीश मेहंदीरत्ता, अनिल सेन, रामचंद्र, डब्बू, संभव, महेंद्र सहरावत, मयंक सहरावत, हर्ष सहरावत, मन्नू मल्होत्रा, राजेंद्र भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सम्मिलित
Mahrajganj07 Oct

वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सम्मिलित

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ निकलीभव्य सेवा ज्योति यात्रा
Mahrajganj07 Oct

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा फरेंदा क्षेत्र में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विवेका पांडेय के साथ निकलीभव्य सेवा ज्योति यात्रा

बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम फरेंदा /महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

पूरी खबर पढ़ें →
नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश
Mahrajganj07 Oct

नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश

महराजगंज - 25 साल का सार्वजनिक जीवन… सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा : नरेंद्र मणि त्रिपाठी…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान: भुज में सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ‘विकसित भारत संकल्प’ सभा का आयोजन, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली जुड़कर 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का दिलाया संकल्प
नूह गोकशी मामले में सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई,महिला आरोपी गिरफ्तार।
Nuh07 Oct

नूह गोकशी मामले में सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई,महिला आरोपी गिरफ्तार।

गोकशी के मामलें में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार । मामलें में तीसरी गिरफ्तारी,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!