Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश

07 Oct 2026, 06:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज – 25 साल का सार्वजनिक जीवन… सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा : नरेंद्र मणि त्रिपाठी
नवीन मंडी से निकली सेवा ज्योति यात्रा, सक्सेना तिराहे पर स्थापित किए गए सेवा ज्योति कलश

महराजगंज/ उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर से विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जुटे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का लाइव मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन चौधरी शिवेंद्र सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा रवाना हुई।
यात्रा के दौरान “नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “नितिन नवीन-पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा सक्सेना तिराहे पहुंची, जहां जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से लाए गए सेवा ज्योति कलश स्थापित किए गए। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलश पर पुष्प अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 वर्ष पूर्ण करना देश के लिए गौरव का क्षण है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक उन्होंने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। वहीं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के नेतृत्व को राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण की अद्भुत यात्रा बताया,उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री जी हम सभी के लिए एक कुशल नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक एवं मजबूत स्तम्भ है। उनके मार्गदर्शन पर हम लोगों को कार्य करने का अवसर मिल रहा है, ये हम लोगों के सौभाग्य की बात है । जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से भाजपा कार्यकर्ताओं को निरंतर राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राम हरख गुप्ता, प्रमुख वेद शुक्ला, आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन राजेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, राकेश जायसवाल, सतीश मधेशिया, अजय मधेशिया, नरेंद्र खरवार, विवेका पांडेय, अजय श्रीवास्तव, अरुण राय, राहुल सिंह, डॉ. फरीदा ईरम, प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, बबलू यादव, बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, दिनेश जायसवाल, आकाश गुप्ता, संजीव शुक्ला, लाल चंद्र चौधरी, प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ बबलू सिंह, राजेंद्र पटेल, वंदना तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा, ऋतु गुप्ता, अर्चना देवी, आशा देवी सहित मंडल अध्यक्ष एवं हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके
Meerut07 Oct

बंदरों के मुखौटे लगाकर कमिश्नरी पर प्रदर्शन: मेरठ में वार्ड 60 के लोग परेशान, बोले- कई लोग घायल हो चुके

मेरठ शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक के विरोध में बुधवार को वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे तरीके…

पूरी खबर पढ़ें →
विंध्याचल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Mirzapur07 Oct

विंध्याचल दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की सामान चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 07.10.2026 *थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले…

पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की
Azamgarh07 Oct

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की

फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मैं पद यात्रा
Jodhpur07 Oct

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान मैं पद यात्रा

*जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में इंडिया गठबंधन घटक दलों द्वारा लोकतंत्र बचाओ विशाल मार्च पदयात्रा…

पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सम्मिलित
Mahrajganj07 Oct

वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल ‘आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सम्मिलित

वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल…

पूरी खबर पढ़ें →
श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ₹75 हजार की ठगी की रकम वापस कराया
Mahrajganj07 Oct

श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी ₹75 हजार की ठगी की रकम वापस कराया

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महराजगंज पुलिस ने लौटाए ₹75 हजार श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!