वाराणसी/उत्तर प्रदेश।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व शिंजो आबे-सान की धर्मपत्नी श्रीमती अकी आबे-सान भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज की दुनिया में, जब रिश्ते लाभ-हानि और हितों के आधार पर तय होते हैं, ऐसे समय में बिना किसी स्वार्थ के साथ खड़ा रहने वाला सच्चा मित्र मिलना दुर्लभ है। भारत सौभाग्यशाली है कि उसे जापान के रूप में ऐसा मित्र मिला है।
भारत-जापान संबंध केवल हितों की साझेदारी नहीं, बल्कि विश्वास, विचार और विरासत से जुड़े आत्मीय रिश्तों की मजबूत मिसाल हैं।