सेवा संकल्प अभियान के तहत नूह पुलिस का सराहनीय कदम।

सेवा संकल्प अभियान के तहत नूंह पुलिस का सराहनीय कदम, रक्तदान शिविर में नूंह पुलिस के जवानों ने दिखाया जज्बा।
एसपी डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में पुलिस लाइन नूंह में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
नूंह । मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है, इस संकल्प को चरितार्थ करते हुए नूंह पुलिस ने "सेवा संकल्प अभियान" के तहत एक अनुकरणीय पहल की है । जिला पुलिस लाइन नूंह में बुधवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश और मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व उप-पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कौर ने किया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें पुलिस के जवानों, अधिकारियों और अन्य स्टाफ ने उत्साह के साथ करीब 24 यूनिट रक्तदान किया ।
गौरतलब है कि कार्यालय पुलिस महानिदेशक पंचकूला के अनुपालन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य पुलिस को आमजन से जोड़ते हुए सेवा भाव को मजबूत करना है। इसी अभियान के तहत नूंह पुलिस लाइन में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिविर के लिए अल-अफिया सिविल अस्पताल मांडिखेड़ा की चिकित्सकों की विशेष टीम बुलाई गई थी। एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर पुलिस लाइन में शिविर के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली गई थीं, जिसमें बेड, जलपान, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य प्रबंध शामिल थे। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा रक्तदान के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और बताया गया कि आपका किया गया एक यूनिट रक्तदान कई जिंदगियां बचा सकता है। एसपी डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में नूंह पुलिस लगातार जनहित और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। चाहे कानून व्यवस्था को मजबूत करना हो या सामाजिक सरोकार से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना हो, नूंह पुलिस हर मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






