1.03 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल भी बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 07 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 534 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेमरा हाईवे, एनएच-31 स्थित बस स्टैंड के पास से साहुल यादव पुत्र वकील यादव, निवासी भनदहा कला, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष तथा रवि राजभर पुत्र नागेन्द्र राजभर, निवासी कौला जखनिया, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 534 ग्राम हेरोइन के अलावा एक स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP62 CX6973 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 760/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।
जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसंगीता यादव की मौत के मामले में न्याय की मांग, थाना सनावल पहुंचकर कार्रवाई की मांग सनावल/बलरामपुर-रामानुजगंज। ग्राम…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर में पीस कमेटी की बैठक, एसडीएम ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की रिपोर्टर- सुरेश कुमार धारिया…
पूरी खबर पढ़ें →
पत्रकार संदीप कुमार श्रीवास्तव जिला रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 07.10.2026 *थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा विन्ध्याचल दर्शन/पूजन करने आने वाले…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज वाराणसी में भारत-जापान मैत्री एवं सांस्कृतिक संबंधों के जीवंत स्मृति स्थल…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महराजगंज पुलिस ने लौटाए ₹75 हजार श्यामदेउरवा साइबर सेल की प्रभावी कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्रा, उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम फरेंदा /महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।