किसानों को मंडी में गेट पास से लेकर फसल भुगतान तक ना हो कोई परेशानी: डीसी अखिल पिलानी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


किसानों को मंडी में गेट पास से लेकर फसल भुगतान तक न हो कोई परेशानी – उपायुक्त अखिल पिलान
नूंह, 8 अक्टूबर।उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले में खरीफ फसल की खरीद कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले की अनाज मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों को गेट पास से लेकर फसल की खरीद, माप-तोल, उठान तथा फसल की कीमत के भुगतान तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होने दें। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में फसल में नमी की जांच, खरीद प्रक्रिया तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमानुसार पालन सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि मार्केट कमेटी के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फसल खरीद की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो तथा किसानों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। मंडियों में बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शौचालयों तथा मंडियों की स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को मंडियों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा और सुचारू फसल खरीद सरकार की प्राथमिकता है तथा मंडियों में खरीद प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि जिले की सभी अनाज मंडियों में अब तक बाजरा फसल की कुल 5,797.80 मीट्रिक टन खरीद हुई है। मंडीवार आंकड़ों के अनुसार नूंह मंडी में 90.40 मीट्रिक टन, तावड़ू में 3,452 मीट्रिक टन, फिरोजपुर झिरका में 913.40 मीट्रिक टन, पुन्हाना में 1,323.80 मीट्रिक टन तथा पिनगवां में 18.20 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद हुई है।
वहीं 7 अक्टूबर को एक दिन में 1,836.70 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद दर्ज की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) डिजिटल युग में तेजी से बदलते साइबर अपराधों के तरीकों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता…
पूरी खबर पढ़ें →
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।