नशा बेचने का विरोध करना बड़ा भारी दबंगो ने परिवार पर किया हमला।

खेत में नशा बेचने का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने परिवार पर किया हमला, तीन की हालत गंभीर।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 21 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के गांव गवारका में खेत में नशा बेचने का विरोध करने पर एक परिवार के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 21 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह घटना 3 अक्टूबर की सुबह की है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित फकरु निवासी गवारका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ खेतों की देखभाल के लिए गया था। वहां पहले से ही गांव के ही नसीम, इकबाल, सलीम, आलीम आदि बैठे हुए थे, जो खेत में स्मैक व चिट्टा जैसे नशा बेचने का कारोबार करते हैं। पीड़ित ने बताया कि पहले भी सामाजिक तौर पर कई बार उन्हें समझाया गया था कि यहां नशा न बेचें। जब 3 अक्टूबर को फिर से इसका विरोध किया गया तो आरोपी गुस्से में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पत्नी का रास्ता रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। साथ ही फोन करके अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और फरसा जैसे हथियार थे। जब परिवार के अन्य लोग बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कैंपर गाड़ी से सीधी टक्कर भी मारी। इस हमले मेंअख्तर, साहुन,जेकम, खालिद, समीना आदि गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर को गांव गवारका में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पहले एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और अब दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी 21 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाएगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







