Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार महिला के पास से 53 शीशी शराब बरामद, कुल मात्रा 15.9 लीटर

09 Oct 2026, 09:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार महिला के पास से 53 शीशी शराब बरामद, कुल मात्रा 15.9 लीटर - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार
महिला के पास से 53 शीशी शराब बरामद, कुल मात्रा 15.9 लीटर
ठूठीबारी में तस्करी रोकने के लिए चेकिंग के दौरान मिली सफलता
बरगदवा की रहने वाली 55 वर्षीय महिला पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने 53 शीशी नेपाली शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 15.9 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को थाना ठूठीबारी पुलिस और 22वीं वाहिनी SSB की जी कंपनी ठूठीबारी की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लास्टिक के बोरे में नेपाली शराब ले जा रही महिला को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार महिला की पहचान बिन्द्रावती (55), पत्नी रामलखन, निवासी रामगढ़वा, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसके पास से किसमिस सौफ ब्रांड की 300 एमएल की 53 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना ठूठीबारी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन
Ballia19 Oct

नगरा में कथित जुए के अड्डे पर छापेमारी, 25 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा; कई लोगों के पकड़े जाने की सूचन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में कथित जुए के एक बड़े अड्डे पर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा
Gadchiroli19 Oct

धानोरा में महसूल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 ट्रक और पोकलेन जब्त, उदेगाव रेती घाट पर अवैध उत्खनन पर शिकंजा

ब्युरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट: गढ़चिरौली जिले के धानोरा तालुका के उदेगाव रेती घाट पर अवैध रेती…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में आलू किसानों को मिलेगा उन्नत बीज, 80 दिन में तैयार होगी फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद के आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगरः मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार !

सिद्धार्थनगर में मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है।…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!