दो गांवों में दबिश देकर 600 लीटर महुआ लहान मौके पर किया नष्ट, 4.5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, एक आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना आगासौद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक अनुपमा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी टांडा एवं ग्राम ग्रेंट टांडा में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम बेरखेड़ी टांडा से लगभग 500 लीटर तथा ग्राम ग्रेंट टांडा से लगभग 100 लीटर, कुल 600 लीटर महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपिया कमला बाई बंजारा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई।
उक्त कार्रवाई में आरोपिया कमला बाई बंजारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सूचना संकलन, संदिग्ध स्थानों की जांच एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आगासौद निरीक्षक अनुपमा शर्मा सहित निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही,1.
निरीक्षक अनुपमा शर्मा थाना प्रभारी,2. प्र.आर.
158 सतीश रावत,3. प्र.आर.
769 जयपाल,4. आर.
1712 संदीप,5. आर.
1035 दीपेंद्र,6. आर.
1552 रणवीर,7. आर.
1820 दीपक,8. म.आर.
1728 रविता,9. म.आर.
554 साक्षी,10. प्र.आर.
चालक 775 संतोष तिवारी शामिल रहे,अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन संबंधी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 9 अक्टूबर। शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में शुक्रवार को आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 150 अभ्यर्थियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर-मालवा।* शुक्रवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के चलते शहर के छावनी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 9 अक्टूबर। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए जिले में जागरूकता अभियान तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से नकदी के अलावा 10 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, 23 सिम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट 09 अक्टूबर 2026। प्रदेश शासन की स्वामित्व योजना के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।