जल संरक्षण को लेकर विधायक लारिया सक्रिय, कलेक्टर से चर्चा कर पत्र के माध्यम से उठाया बंधान कार्यों का मुद्दा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र में कम वर्षा के कारण भूजल स्तर में गिरावट और आगामी रबी फसल के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता को लेकर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने सक्रिय पहल की है। उन्होंने सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाटिल से दूरभाष पर चर्चा कर क्षेत्र में जल संरक्षण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया।
साथ ही, पत्र लिखकर नदी-नालों में बंधान एवं जल संरक्षण के कार्य अभियान के रूप में कराए जाने की बात रखी। विधायक लारिया ने क्षेत्र में उत्पन्न हो रही जल संबंधी परिस्थितियों के मद्देनजर समय रहते ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अपेक्षाकृत कम वर्षा होने से भूजल स्तर में गिरावट की स्थिति बनी है। ऐसे में आगामी रबी सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की दृष्टि से अभी से जल संरक्षण के प्रभावी उपाय करना आवश्यक है।
उन्होंने कलेक्टर के समक्ष नरयावली विधानसभा क्षेत्र में प्रवाहमान नदी-नालों को चिह्नित कर उपयुक्त स्थलों पर बंधान निर्माण के कार्य प्राथमिकता से कराने का विषय रखा। इन कार्यों के माध्यम से वर्षा जल और नदी-नालों में बहने वाले पानी को संरक्षित कर भूजल स्तर में सुधार लाने के साथ भविष्य में जल उपलब्धता को बेहतर बनाया जा सकता है।
किसानों के हित और आगामी कृषि सीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विधायक लारिया ने जल संरक्षण के कार्यों को अभियान के रूप में संचालित करने पर बल दिया। उनकी इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और रबी फसल के दौरान सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बनाए रखने में मदद करना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अपनी स्थापना के…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर/ उत्तर प्रदेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बलरामपुर में 803 करोड़ से अधिक लागत 78 विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * संदीपनी विद्यालय नरयावली में सेवा संकल्प अभियान-2026 के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं तकनीकी संसाधनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के 51 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भव्य तुलादान,एवं बुलडोजर से हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिरसिंहपुर, सतना। नवरात्रि और दीपावली के त्योहार नजदीक हैं, लेकिन बिरसिंहपुर में कलवलिया रोड से कैरियर गाइड स्कूल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।