मुजफ्फरनगर : 41 दिन की कठिन तपस्या पूर्ण होने पर महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन, कई राज्यों से पहुंचे संत-महात्मा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुजफ्फरनगर जिले के शेरनगर गांव स्थित महादेव मंदिर में महंत कन्हैया गिरी जी महाराज की 41 दिन की कठिन तपस्या पूर्ण होने पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित तीन राज्यों से संत-महात्मा पहुंचे और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में शंकरदास जी,पुरबदास जी और तीर्थ गिरी जी सहित विभिन्न स्थानों से आए संतों ने सहभागिता की। संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर मेरठ क्षेत्र से भी कई पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें आकाश डेढ़ा, जिला प्रभारी शोकिन्द्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रोहित प्रधान, मोनू शाहपुर, शिवांग और सांगर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महंत की 41 दिन की तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन में संतों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा में खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश रिपोर्ट-लक्ष्मी कान्त सोनी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप…
पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर अब पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान और नौजवानों की…
पूरी खबर पढ़ें →
जंगीपुर (गाजीपुर)। जिस विद्यालय में बच्चे शिक्षा हासिल करने और सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवारने जाते हैं,…
पूरी खबर पढ़ें →
#महराजगंज में अग्नि सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान, 377 स्थलों की जांच 67 स्थानों पर मिली…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक सीसीटीवी और ड्रोन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।