Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा की अगुवाई में बीते “सितंबर माह” में रेवाड़ी पुलिस ने 50 उदघोषित/ जमानोत्तर अपराधी सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में 311 आरोपियों पर कसा शिकंजा।

11 Oct 2026, 03:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा की अगुवाई में बीते "सितंबर माह" में रेवाड़ी पुलिस ने 50 उदघोषित/ जमानोत्तर अपराधी सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में 311 आरोपियों पर कसा शिकंजा। - REWARI, हरियाणा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने माह सितंबर-2026 मे चलाए गए स्पेशल अभियान के तहत अवैध कारोबारों मे संलिप्त आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बेचने वालो, अवैध हथियारों के शौकिन व ड्रग्स की तस्करी करने वालो पर कड़ा प्रहार किया गया है।

मुख्य उपलब्धियों का विवरण एक नजर में-

रेवाड़ी पुलिस ने माह सितंबर 2026 में साइबर ठगी के विभिन्न मामलों में संलिप्त 10 साइबर ठगों पर शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है।

रेवाड़ी पुलिस ने माह सितंबर -2026 में 50 उदघोषित/जमानोत्तर अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल की है।

4 अलग अलग मामलों में अवैध हथियारों के शौकीन 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर व 9 जिंदा रोंद बरामद किए गए।

वहीं ड्रग्स की तस्करी करने वाले 18 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 12 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 53.59 ग्राम स्मैक व 1.674 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 5 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 26.25 बोतल देशी शराब व 3613.75 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा 1 लाख 78 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत की चोरी हुई 4 बाइक व एक स्कूटी को बरामद कर साथ ही वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा गृहभेदन व चोरी के मामलों में अंतराज्जीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 4 लाख 29 हजार 400/- रुपये की कीमत के चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया है।

गुमशुदा की तलाश

रेवाड़ी पुलिस ने माह सितंबर-2026 में जिला रेवाड़ी में लापता हुए 53 लोगो को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया, परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान। जिसमें 15 नाबालिक लडके/लडकी व 38 महिला/पुरुष शामिल है।

ब्लैक फिल्म एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कसा शिकंजा,

सितम्बर माह 2026 में रेवाड़ी पुलिस ने ब्लैक फिल्म एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करके शिकंजा कसा है। इन वाहनों में मुख्यतः 21 ब्लैक फिल्म लगे वाहन, 24 ड्रिंकिंग ड्राइविंग, 1267 विदाउट हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 923 विदाउट नंबर प्लेट, 1021 ट्रिपल राइडिंग, 16 प्रेशर हार्न, 24 बुलेट पटाखा बजाने पर एवं 5121 लेन चेंज करने के वाहन शामिल है। इसके अलवा 10 से 15 वर्ष पुराने वाहनो सहित कुल 714 वाहन भी जब्त किए गए है।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा जिला के सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज, सीआईए स्टाफ तथा पी.ओ. स्टाफ को विशेष निर्देश दिए है कि विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धर पकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम में आमजन का सहयोग लेकर और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी जिला रेवाड़ी में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नही किया जायेगा और इस तरह की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। जिला पुलिस रेवाड़ी ने आमजन से अपील है कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकि पुलिस थाना, चौकी, पुलिस कण्ट्रोल रूम या डायल 112 नम्बर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस कार्यक्रम के तहत वीरवार को जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा शहीद सिपाही माहीचंद व शहीद एएसआई चंद्रहास को श्रद्धांजलि अर्पित करके परिजनों को किया गया सम्मानि
आमजन को बिजली व पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन प्रयासरत: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा
Jind23 Oct

आमजन को बिजली व पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन प्रयासरत: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा

- आमजन को बिजली व पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन प्रयासरत: डीसी डॉ. वैशाली शर्मा…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय कदम: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान संकटमोचक बनकर 100 से अधिक गांवों को दी राहत रेवाड़ी जिले में इन
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय कदम: बिजली कर्मियों की हड़ताल के दौरान संकटमोचक बनकर 100 से अधिक गांवों को दी राहत रेवाड़ी जिले में इन

रेवाड़ी ( सुरेश सिहाग) रेवाड़ी जिले में इन दिनों बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुए गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
નડિયાદમાંથી ચોરી થયેલી બાઈક અરવલ્લી SOG પોલીસે શોધી કાઢી
Arvalli23 Oct

નડિયાદમાંથી ચોરી થયેલી બાઈક અરવલ્લી SOG પોલીસે શોધી કાઢી

મોડાસા–ધનસુરા રોડ પર આલમપુર પાટિયા પાસેથી બિનવારસી હાલતમાં મળી બાઈક * અરવલ્લી જિલ્લા SOG પોલીસની પેટ્રોલિંગ દરમિયાન મળી…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!