Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद समय सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण।

11 Oct 2026, 05:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद समय सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण। - नूँह, हरियाणा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद समय सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, विद्यालय का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा।
तावडू। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को गांव कुरथला में शहीद समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने गांव के विद्यालय का नाम शहीद समय सिंह के नाम पर रखने, शहीद छतरपाल सिंह के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार का निर्माण कराने तथा कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने शहीद विक्रम सिंह के नाम पर भी विद्यालय का नामकरण करने की बात कही।
इससे पूर्व उन्होंने शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प पर अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गांव कुरथला में आयोजित शहीद समय सिंह की स्मृति में प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव कुरथला देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस छोटे से गांव ने अब तक सात वीर सपूतों को खोया है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। राष्ट्र इन वीर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर उन्होंने शहीद समय सिंह के पिता दलबीर सिंह व माता बिरेश देवी और बहनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही शहीद किरण सिंह शेखावत के ससुर एवं पूर्व सरपंच श्रीचंद को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों की शहादत पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही हम आज स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं और लोकतंत्र में अपने विचार व्यक्त कर पा रहे हैं। छोटे से गांव कुरथला के सात जवानों का शहीद होना अपने आप में बड़ी बात है। यह गांव की देशभक्ति, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शहीदों के परिवारों ने अपार दुख सहन किया है, लेकिन उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

शहीदों के नाम पर होंगे विद्यालय और गांव का प्रवेश द्वार:-

राव इंद्रजीत सिंह ने घोषणा की कि गांव में शहीद समय सिंह के नाम पर विद्यालय का नामकरण किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद विक्रम सिंह के नाम पर भी विद्यालय का नाम रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां इन वीर सपूतों के बलिदान को हमेशा याद रखें। शहीद छतरपाल सिंह के परिजनों की मांग के अनुरूप गांव में बनने वाले प्रवेश द्वार पर उनका नाम अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम पर होने वाले ये कार्य उनके बलिदान को चिरस्थायी बनाएंगे। गांव की युवा पीढ़ी को इन वीर जवानों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए।

अग्निवीरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:-

केंद्रीय मंत्री ने अग्निवीरों के भविष्य और रोजगार के अवसरों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा देने के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती के दौरान अग्निवीरों को अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

*कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा*

गांव के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश उनके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि गांव कुरथला सहित हरियाणा के अन्य गांवों से भी ऐसे वीर सपूत निकलते रहेंगे, जो राष्ट्र की रक्षा और सेवा में अपना योगदान देंगे।

पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह ने कहा कि गांव कुरथला के शहीद समय सिंह ने छोटी सी उम्र में देशसेवा के लिए बड़ा बलिदान दिया। देशवासी ऐसे वीर शहीदों के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस अवसर पर शहीद समय सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव कुरथला की भूमि वीरों की भूमि है। यहां के नौजवान देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस छोटे से गांव ने देशसेवा में अब तक अनेक कुर्बानियां दी हैं।

इस अवसर पर कर्नल गोपाल सिंह, कर्नल प्रेम सांगवान, कर्नल देवेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, मेजर रणसिंह उजीना, कैप्टन राजेश सिंह उजीना, कैप्टन मेहर चंद, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, सूबेदार संजय सिंह, सूबेदार उदय सिंह, सूबेदार मदन पाल, सुरेंद्र प्रताप आर्य, ताहिर हुसैन, भाजपा जिला महामंत्री हेमराज शर्मा एवं रमेश मानुवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नत्थूराम गुर्जर, जाहिद बाई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार
Umaria23 Oct

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore23 Oct

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
error: Content is protected !!