दिल्ली बड़ोदरा एक्सप्रेस वे पर उजीना के पास दिल्ली की ओर आने जाने की कनेक्टिविटी का कार्य शुरू।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर उजीना के पास दिल्ली की ओर आने-जाने की कनेक्टिविटी का कार्य शुरू।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया कार्य का शुभारंभ, छह माह में पूरा होगा निर्माण कार्य।
*नूंह, 11 अक्टूबर।* केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को नवरात्रों के पहले दिन जिला नूंहवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर गांव उजीना के पास दिल्ली की ओर आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद जिला नूंह के लोगों को दिल्ली आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव उजीना के पास दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे पर जयपुर और बड़ोदरा की ओर जाने तथा वहां से उतरने के लिए कनेक्टिविटी पहले से उपलब्ध थी, लेकिन दिल्ली की ओर आने-जाने के लिए कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क्षेत्रवासियों की इस पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया है और कनेक्टिविटी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरा होने से जिला नूंह के लोगों को दिल्ली की ओर आवागमन करने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जाहिद बाई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं ओवरलोड…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव…
पूरी खबर पढ़ें →
चिचपल्ली येथे आढळलेल्या अज्ञात मृतदेहाची ओळख पटली; मृत व्यक्तीचे नाव राजू मनोहर पेटकर चंद्रपूर : चंद्रपूर जिल्ह्यातील चिचपल्ली…
पूरी खबर पढ़ें →
सनवर्ड मॉन्टेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया डाला छठ पर्व, छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 सड़क पर गड्ढों का कब्जा! पाली-पोड़ी मार्ग बना हादसों का रास्ता, जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब जागेंगे? पाली…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती | #वरुण_पाडेय बस्ती में वरुण पांडेय का बड़ा संदेश! जनता के प्यार और किसानों-कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।