केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने श्रीमद् रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की शिकरत।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने श्रीमद् रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की शिरकत।
धर्मगुरुओं से लिया आशीर्वाद, जिला वासियों को दी पावन नवरात्रों की बधाई।
नूंह। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को गांव उजीना में आयोजित श्रीमद् रामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र एवं धार्मिक आयोजन में पहुंचकर उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज से पवित्र नवरात्रों का शुभारंभ भी हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जिला नूंह के सभी निवासियों को नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम में धर्मगुरुओं से आशीर्वाद भी लिया।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने गांव उजीना पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से रामलीला मैदान, महाराणा प्रताप भवन और महाराणा प्रताप द्वार का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाबी धर्मशाला का शिलान्यास भी किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव उजीना के लोगों ने हमेशा उन्हें अपना साथ और सहयोग दिया है। ग्रामीणों की समस्याओं और गांव के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उनके संज्ञान में लाए जाने वाले विकास कार्यों को हरसंभव प्रयास करके पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव उजीना में महाग्राम योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इससे गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह ने भी गांव उजीना में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और गांव में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। गांव की सरपंच ममता बाई, मुनेश फौजी ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और गांव की विकास परियोजनाओं को उद्ïघाटन व शिलान्यास करने पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रमेश मानुवास, जाहिद बाई, दिनेश नागपाल, योगेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







