Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा आयोजित शक्ति स्वरूपा युवती सम्मलेन का हुआ भव्य आयोजन

11 Oct 2026, 04:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा आयोजित शक्ति स्वरूपा युवती सम्मलेन का हुआ भव्य आयोजन - मैहर, मध्य प्रदेश

मैहर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मैहर द्वारा आयोजित “शक्ति स्वरूपा” युवती सम्मेलन का भव्य आयोजन सी-कैट महाविद्यालय सभागार में किया गया सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, आत्मविश्वास, सामाजिक दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका श्रीमती आरती अग्रवाल मुख्य वक्ता श्रीमती अनमोल केशरवानी , प्राध्यापिका शुभांजली गर्ग जिला छात्रा प्रमुख रोशनी सेन उपस्थित रही
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के पूजन के साथ किया गया।

इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में छात्राओं एवं युवतियों ने सहभागिता की।

मुख्यवक्ता श्रीमती अनमोल केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवती केवल परिवार और समाज की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह शिक्षा, सेवा, नेतृत्व, प्रशासन, और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने युवतियों से आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती आरती अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति भारतीय समाज की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने युवतियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती शुभांजलि गर्ग ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिसके द्वारा युवतियां आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार नई दिशा दे सकती हैं। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने नारी सम्मान, कुटुंब प्रबोधन आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, भारतीय संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर युवतियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभाविप जिला छात्रा प्रमुख कु.

रोशनी सेन ने कहा कि “शक्ति स्वरूपा” जैसे आयोजन युवतियों को अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्राओं को केवल शैक्षणिक विषयों तक सीमित न रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए निरंतर मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के समापनवंदे मातरम् के साथ किया गया इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन ने युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गये, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे महोदय…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई
Katni20 Oct

अवैध रेत परिवहन करते दो टैक्टर पकड़े गए बिजय राघव गढ़ पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील
Moradabad20 Oct

कांठ: मिलजुल कर मनाएं सभी त्योहार, शांति समिति की बैठक में की अपील

कांठ में आगामी त्योहारों, जुलूसों और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां
Azamgarh19 Oct

आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां

आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!