Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

धारूहेड़ा पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

12 Oct 2026, 07:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धारूहेड़ा पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार। - REWARI, हरियाणा

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना धारुहेड़ा पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी के अपहरण, मारपीट और लूट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड न. 4 धारूहेड़ा निवासी सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

क्या था पूरा मामला:

जांचकर्ता ने बताया कि गत 21 जुलाई को राजस्थान के जिला कोटपूतली-बहरोड़ के गांव माँचल निवासी खेमचंद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था की वह गांव जोनियावास स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गत 20 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे जब वह ड्यूटी से लौटकर घर जाने के लिए धारूहेड़ा बस अड्डा स्थित दिल्ली-जयपुर फ्लाईओवर के नीचे खड़ा था, उसी समय एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार वहां आकर रुकी। कार में तीन युवक सवार थे जिन्होंने पीड़ित से बहरोड़ चलने के बारे में पूछा। जैसे ही पीड़ित कार के पास गया, अंदर बैठे युवकों ने उसे जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा लिया।

हथियार के बल पर लूट और पुलिस की घेराबंदी:

आरोपियों ने पीड़ित को बंधक बनाकर उसका मोबाइल और पर्स (जिसमें 2500 रुपये नकद थे) छीन लिया। साबी पुल के नजदीक आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की। एक आरोपी ने हाथ में कड़ा पहना हुआ था और उसने देशी कट्टे (अवैध हथियार) से पीड़ित के शरीर और सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने छीने गए मोबाइल के जरिए पीड़ित के बैंक खाते से पैसे भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

इसी दौरान, जब वे पीड़ित को बंधक बनाकर घुमा रहे थे, तो पुलिस की गश्त कर रही टीम ने संदिग्ध मानकर उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। घबराए बदमाश तेजी से गाड़ी भगाकर एक गांव में घुस गए, जहां उनकी कार एक चबूतरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद बदमाश गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी:

वारदात की सूचना मिलते ही थाना धारूहेड़ा पुलिस ने तुरंत अपहरण, लुट व आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी आकाश उर्फ शूटर, निवासी गांव गढ़ी अलावलपुर को पहले ही गिरफ्तार कर उससे लुटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी वार्ड न. 4 धारूहेड़ा निवासी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1500-/ रुपये की नकदी, लूटा गया पर्स व शिकायतकर्ता का आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुधीर के खिलाफ पहले भी जिला गुरुग्राम के थाना बिलासपुर में एक मारपीट का मामले दर्ज हैं।

आगामी कार्रवाई:

गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपी की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन
Haridwar12 Oct

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन जयंती आयोजन पर हुआ मंथन

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में महिला संगठन के विस्तार एवं महाराजा अग्रसेन…

पूरी खबर पढ़ें →
12 अक्टूबर 2026, दिन – सोमवार आचार्यकुलम् विश्व का विशिष्ट शिक्षण संस्थान है यहाँ योग के प्रति विद्यार्थियों में नैसर्गिक कौशल विद्यमान है। -परमपूज्य स्वामी जी
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया
Haridwar12 Oct

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया

पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हर्षो उल्लास के साथ किया गया…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कर्मचारियों के हक पर देरी पड़ी भारी तो कटेगा वेतन! कलेक्टर डॉ. मीना सख्त* *समयमान-वेतनमान, डीए, एरियर से लेकर* *पेंशन-ग्रेच्युटी तक
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी* मिश्रित खेती से मालामाल हुए आगर के किसान, दो बीघा में सालाना दो लाख की कमाई* *मौसंबी, पपीता, हल
error: Content is protected !!