Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

उपायुक्त ने की ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के टनल घटना की जांच के लिए कमेटी गति

13 Oct 2026, 01:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उपायुक्त ने की ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के टनल घटना की जांच के लिए कमेटी गति - नूँह, हरियाणा

उपायुक्त ने की आर्बिटल रेल कोरिडोर के टनल घटना की जांच के लिए कमेटी गठित।

सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
घटना के कारणों और संभावित लापरवाही की जांच के निर्देश

*शनूंह, 13 अक्टूबर।उपायुक्त अखिल पिलानी ने तावड़ू क्षेत्र से गुजर रही आर्बिटल रेल कोरिडोर के टनल में गत दिनों मिट्टïी की घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच के लिए ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक समिति गठित की है। समिति को घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने, यदि कोई लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी निर्धारित करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि गठित समिति में अतिरिक्त उपायुक्त नूंह ज्योति अध्यक्ष होंगी। समिति में उपमंडल अधिकारी (ना.), तावड़ू, उप पुलिस अधीक्षक, तावड़ू, नायब तहसीलदार, तावड़ू, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तावड़ू, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), नूंह के कार्यकारी अभियंता तथा हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचआरआईडीसी) के उप महाप्रबंधक पंकज सोनी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह समिति सुरंग ढहने के पीछे संभावित संरचनात्मक, तकनीकी, भूगर्भीय और निर्माण संबंधी कारणों की जांच करेगी। इसके साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा प्रबंधों तथा घटना के बाद की गई कार्रवाई की पर्याप्तता और तत्परता का आकलन किया जाएगा। समिति संबंधित एजेंसी, ठेकेदार या अधिकारियों की ओर से किसी भी प्रकार की चूक पाए जाने पर जिम्मेदारी निर्धारित करने के साथ-साथ संपत्ति एवं सार्वजनिक और निजी आधारभूत संरचना को हुए नुकसान का आकलन भी करेगी। उन्होंने आदेशों में बताया कि समिति को आवश्यक सुधारात्मक कदम, नुकसान के लिए मुआवजे से संबंधित सुझाव तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपाय प्रस्तुत करने का दायित्व भी सौंपा गया है। जांच के दौरान समिति घटनास्थल का निरीक्षण करेगी, प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेगी, संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज करेगी और आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता भी ली जा सकेगी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों, एजेंसियों और अधिकारियों को समिति को पूरा सहयोग देने तथा मांगी गई जानकारी एवं अभिलेख उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। समिति को आदेश जारी होने की तिथि से सात दिन के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट उपायुक्त को प्रस्तुत करनी होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार
Umaria23 Oct

उमरिया जिले के घुनघुटी मोर्चा फाटक के पास सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी कार

Writing उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट उमरिया, घुनघुटी। घुनघुटी क्षेत्र में मोर्चा फाटक के पास लगभग…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस का ‘साइबर सुरक्षा माह’ अभियान लगातार जारी -व्हाट्सएप हैकिंग और ‘अकाउंट टेकओवर’ के खिलाफ थाना रोहड़ाई पुलिस ने 150 विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore23 Oct

शव के टुकड़े बिखरे, इनमें दो भाई और मौसेरी बहन; चक्काजाम के कारण बस नहीं आई थी |

धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
बस्ती सांसद रामप्रसाद चौधरी जी अंबेडकर नगर हमारे पारिवारिक एवं दामाद डॉक्टर विमलेश वर्मा जी के पूज्य पिता जी तथा हमारे समधी जी के आकस्मिक निधन समाचार अत्यंत दुखद,
*हरियाणा मे बैल्क डे और बैल्क नाईट का खेल आम जनता के साथ यह भाजपा सरकार खेल रही है। पुरे प्रदेश मे बिजली के लिए हाहाकार मचा है*
error: Content is protected !!