आर्मी कैंप ढाना स्थित यूनियन बैंक में नकबजनी का खुलासा, 36 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में जिले में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढाना पुलिस ने आर्मी कैंप, एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा आर्मी कैंप, एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया गया। आरोपी ने बैंक की खिड़की की ग्रिल को कटर से काटकर तथा चेहरा ढककर बैंक के अंदर प्रवेश किया।
आरोपी बैंक में रखा रेडमी 9A मोबाइल फोन चोरी कर ले गया तथा भारी लोहे के सब्बल से कैश वॉल्ट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वॉल्ट तोड़ने में असफल रहा। सुबह बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी मिलने पर थाना ढाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई।
अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा आरोपी की तलाश के लिए प्रयास तेज किए गए। थाना ढाना पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ एवं लगातार पतासाजी के दौरान प्रदीप कुर्मी, पिता पुरुषोत्तम कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, निवासी उदयपुरा, ढाना पर संदेह होने पर उससे सघन पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह घटना की रात्रि अपनी साइकिल से लोहे की रॉड लेकर आया था।
चोरी करने के उद्देश्य से आर्मी कैंप की फेंसिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश किया तथा बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गया। इसके बाद बैंक से मोबाइल फोन चोरी किया और कैश वॉल्ट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल एवं लोहे की रॉड बरामद की है।
प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बैंक से चोरी किया गया रेडमी 9A मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त साइकिल।, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड।
उक्त नकबजनी की वारदात का 36 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना ढाना पुलिस की टीम ने सराहनीय कार्य किया।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी,उप निरीक्षक (SI) सत्यव्रत धाकड़,प्रधान आरक्षक (HC) नरेंद्र जादौन,आरक्षक (C) कामेश, आरक्षक (C) संजय गुर्जर,आरक्षक (C) अभिषेक सेन,
सागर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कम समय में आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी गई सामग्री की बरामदगी की गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम के प्रयास प्रशंसनीय हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





