अधिकारियों और राजनेताओं ने किया रूपी सोरेन को नमन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रांची :-
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन को अर्पित किया श्रद्धासुमन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में आज शोक और संवेदनाओं का माहौल रहा। मुख्यमंत्री की माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारियों का तांता लगा रहा। गांव पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और इस अपार दु:ख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की।
मुलाकात करने वालों में विधायक प्रदीप यादव, विधायक जनार्दन पासवान, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।
मुलाकात के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए। सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दु:खद घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पूरा प्रशासनिक और राजनीतिक अमला रामगढ़ स्थित नेमरा में नजर आया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जस्टिस अजीत कुमार और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडबरा जिला ग्वालियर डबरा नगरपालिका के पार्षद अध्यक्ष सीएमओ की तानाशाही डबरा की स्वचचता की दुश्मन बन गयी
पूरी खबर पढ़ें →
99 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए 138 नाम निर्देशन पत्र, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पाली 14…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ। देशभर में सनसनी फैलाने वाले मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। बांसी विधानसभा क्षेत्र से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र जाते समय रास्ते में दो बाइकों की आपस में टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता कमाल खान ने आज विद्युत वितरण निगम, बांसी के अधिशासी अभियंता से मुलाकात…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।