Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो खाद्य सामग्री करवाई नष्ट

15 Oct 2026, 08:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 67 किलो खाद्य सामग्री करवाई नष्ट - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर 67 किलोग्राम अवधि पार खाद्य सामग्री का निस्तारण किया गया।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुचामन स्थित कृष्णा ट्रेडर्स एवं सिद्धि विनायक डिस्ट्रीब्यूटर,प्रतिष्ठान पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की जांच की। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नमूने भी लिए गए। इसके साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखी जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्री विश्वकर्मा मंदिर मकराना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
Didwana-Kuchaman14 Nov

श्री विश्वकर्मा मंदिर मकराना में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना। शहर के श्री विश्वकर्मा मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Baran14 Nov

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वार्षिक सत्यापन के लिए जन आधार में आय विवरण अपडेट होना आवश्यक

दिनांक 14/11/2026 वार शनिवार सामान्य पेंशनधारियों के लिए 48 हजार तथा दिव्यांग पेंशनधारियों के लिए 60 हजार रुपए…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Baran14 Nov

दिल्ली में प्रदूषण का कहर! दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। जहरीली हवा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!