कौशांबी जिले के MVIET COLLEGE में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने और राष्ट्रनिर्माण का संदेश

कौशांबी जिले के MVIET COLLEGE में मनाई गई डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती, विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने और राष्ट्रनिर्माण का संदेश
डॉ. कलाम की जयंती पर गूंजा प्रेरणा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश, विद्यार्थियों को किया प्रेरित
कौशांबी में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर मधू वाचस्पति इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एम.वी.आई.ई.टी.) में प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के संघर्षपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के निदेशक डॉ. एस.पी. गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने डॉ. कलाम के विचारों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
संस्थान के डीन डॉ. अजय सिंह ने डॉ. कलाम के जीवन संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साधारण परिस्थितियों से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने विद्यार्थियों से चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करने का आह्वान किया।
एम.वी.एस.एम. के निदेशक डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया।
उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
इंजी. शिवा नारायण ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान और भारत की सामरिक क्षमताओं को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन वैज्ञानिक दृष्टिकोण, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
इस अवसर पर बी.टेक. ए.आई.एम.एल. की छात्रा मोनी साहू ने डॉ. कलाम के विचारों को साझा करते हुए कहा, “सपने वो नहीं होते जो सोते समय देखे जाते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।”
उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में इंजी. कुलदीप पटेल, इंजी. कमलेश द्विवेदी, पूर्णिमा प्रजापति, इंजी. एजाज अहमद, इंजी. हुमा बानो, प्रदीप मिश्रा, इंजी. प्रदीप यादव, डॉ. गरिमा सहित संस्थान के समस्त शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







