Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

कोल्हुई के स्कूल में सीओ दीपशिखा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

16 Oct 2026, 10:56 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कोल्हुई के स्कूल में सीओ दीपशिखा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान: साइबर ठगी से बचाव के गुर सीखेंगे विद्यार्थी, करियर गाइडेंस भी मिला
कोल्हुई के स्कूल में सीओ दीपशिखा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
साइबर सुरक्षा से करियर निर्माण तक, मिशन शक्ति के तहत विद्यार्थियों को मिली जानकारी

कोल्हुई /महराजगंज।
मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में कोल्हुई स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में जागरूकता एवं करियर गाइडेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और भविष्य में करियर चुनने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के ऑनलाइन वीडियो संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड से बचने तथा किसी भी साइबर अपराध की आशंका होने पर तुरंत सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सिविल सेवा, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर के सही विकल्प चुनने के लिए उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताना और उच्च शिक्षा एवं करियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इस दौरान कोल्हुई थाने की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे
Moradabad17 Oct

राजेंद्रा एकेडमी में राम-लक्ष्मण, हनुमान व रावण की वेशभूषा में दिखे बच्चे

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर छजलैट में बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजय दशमी का त्योहार मनाते…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!