Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में पुराने वाहनों पर सख्ती की तैयारी, पुराने डीजल और पेट्रोल वाहन होंगे स्क्रैप, नियमों की अनदेखी पर होगी कानूनी कार्रवाई

16 Oct 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में पुराने वाहनों पर सख्ती की तैयारी, पुराने डीजल और पेट्रोल वाहन होंगे स्क्रैप, नियमों की अनदेखी पर होगी कानूनी कार्रवाई - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने की अपील की है। सरकार के अनुसार 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों (आरवीएसएफ) में स्क्रैप कराने पर जोर दिया जा रहा है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पुराने वाहन वायु प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ रखरखाव पर अधिक खर्च और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में वाहन मालिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जिम्मेदारी निभाते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्रों पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से स्क्रैप करने की व्यवस्था है। इससे प्रदूषण कम करने, सड़क सुरक्षा में सुधार लाने और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली उपयोगी सामग्री के पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कारर्वाई की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छ एनसीआर और हरित भविष्य के निर्माण में सहयोग देने तथा अपने पुराने वाहनों को अधिकृत केंद्रों पर स्क्रैप कराने की अपील की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

18 गांवों में नशामुक्ति की अलख, नरयावली विधानसभा में प्रेरकों का सम्मान, विधायक प्रदीप लारिया की पहल पर विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह
Sagar16 Oct

18 गांवों में नशामुक्ति की अलख, नरयावली विधानसभा में प्रेरकों का सम्मान, विधायक प्रदीप लारिया की पहल पर विधानसभा स्तरीय सम्मान समारोह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नशामुक्त समाज की शुरुआत केवल कानून से नहीं,…

पूरी खबर पढ़ें →
खोरी कला मे बंदरों का खूनी आतंक, महिला व बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Nuh16 Oct

खोरी कला मे बंदरों का खूनी आतंक, महिला व बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

तावडू:खोरी कलां में बंदरों का खूनी आतंक, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन…

पूरी खबर पढ़ें →
चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी गया ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित l
Gaya16 Oct

चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी गया ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित l

प्रेस विज्ञप्ति **चार महिलाओं की जान बचाने वाले दो साहसी बालकों को जिला पदाधिकारी, गया ने प्रशस्ति-पत्र देकर…

पूरी खबर पढ़ें →
22-23 अक्तूबर को प्रदेश BJP की नई प्रभारी का पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा, हरियाणा में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगी स्मृति ईरानी
Kurukshetra16 Oct

22-23 अक्तूबर को प्रदेश BJP की नई प्रभारी का पहला औपचारिक संगठनात्मक दौरा, हरियाणा में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगी स्मृति ईरानी

हरियाणा भाजपा में प्रदेश प्रभारी के रूप में स्मृति ईरानी की पहली औपचारिक संगठनात्मक पारी केवल परिचयात्मक बैठकों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!