आदर्श कोरी समाज संगठन ने विधायक जैन से की भेंट, रानी झलकारी बाई जयंती का दिया आमंत्रण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * आदर्श कोरी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से भेंट कर आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले वीरांगना रानी झलकारी बाई जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने रानी झलकारी बाई उद्यान में वीरांगना रानी झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर विधायक जैन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना रानी झलकारी बाई का जीवन अदम्य साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश के इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान बनाया।
उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा उनकी वीरता और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को परिचित कराने की दिशा में उद्यान में उनकी प्रतिमा की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर आदर्श कोरी समाज संगठन की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी विधायक जैन से सौजन्य भेंट की।
समाजजनों ने सामाजिक एकता, संगठन की गतिविधियों तथा वीरांगना रानी झलकारी बाई की जयंती को उत्साहपूर्वक मनाने के संबंध में चर्चा की। विधायक जैन द्वारा वीरांगना रानी झलकारी बाई की स्मृति को सम्मान देने के लिए किए गए प्रयासों पर समाज के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर गोवर्धन सेठ, मुन्नालाल मुनीम, नीरज गोलू कोरी, मुन्नालाल कोरी, हुकुम कोरी,संतोष कोरी,मन्नू लाल कोरी,हुकुम आचार्य,डा कन्हई सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध…
पूरी खबर पढ़ें →
*शारदीय नवरात्रि पर विशेष* *जनआस्था, विश्वास और परंपरा का संगम है माँ बिजासन माता मंदिर, कानड़* जिला संवाददाता…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश में बिजली की कथित किल्लत और…
पूरी खबर पढ़ें →
तराना फंटा/आगर-मालवा। उज्जैन-आगर मार्ग पर शुक्रवार शाम रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने दो लोगों की जान ले ली।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई स्थित सिविल…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 16 अक्टूबर। गांव में लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।