Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Fatehpur

नवरात्रि की महासप्तमी पर माँ काली मंदिर में हुआ भव्य हवन-पूजन, गूंजे जयकारे

17 Oct 2026, 05:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नवरात्रि की महासप्तमी पर माँ काली मंदिर में हुआ भव्य हवन-पूजन, गूंजे जयकारे - FATEHPUR, उत्तर प्रदेश

जिला ब्यूरो – अमन कुमार सोनी

हथगांव ब्लॉक के राजापुर कस्बा स्थित शिवा का पुरवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, माँ काली के दरबार में मन्नत मांगने पहुंचे श्रद्धालु

फतेहपुर/हथगांव – शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन महासप्तमी के पावन अवसर पर फतेहपुर जनपद के हथगांव ब्लॉक के ग्राम राजापुर कस्बा के शिवा का पुरवा स्थित प्राचीन माँ काली के मंदिर में भव्य पूजा-पाठ और हवन का आयोजन किया गया।

मंदिर को फूलों और लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। पुजारी जी द्वारा विधि-विधान से माँ कालरात्रि की पूजा कराई गई। पूजा के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया।

माँ कालरात्रि का है विशेष महत्व
मान्यता है कि नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मंदिर में जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है, माँ काली उसकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं।

हवन के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर "जय माता दी" और "जय माँ काली" के जयकारों से गूंजता रहा।

इस अवसर पर दूर दराज से आए हुए तमाम श्रद्धालु एवं कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इंतजाम किए गए थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Shamli19 Oct

हनुमान जी ने पंचवटी में मचाया उत्पात, लंका दहन की लीला ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पंजाबी धर्मशाला कांधला की रामलीला में हनुमान जी के अभिनय की शहर में हो रही चर्चा, तनुज कुमार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya19 Oct

*अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त, आज SSP अयोध्या ने किया शहर में पैदल गश्त*

*अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या।* त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अयोध्या…

पूरी खबर पढ़ें →
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह
Moradabad18 Oct

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष बने चौधरी ऋषिपाल सिंह

तहसील कांठ क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!